2 News : शुभमन और सारा एक बार फिर दिखे साथ, रणवीर ने दीपिका को Kiss कर किया डैमेज कंट्रोल, हो रहे थे ट्रोल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ मुंबई में स्पॉुट किया गया। इस दौरान दोनों मीडिया के कैमरों से बचते नजर आए। शुभमन और सारा एक साथ डिनर करने जियो वर्ल्ड प्लाजा पहुंचे, जो मुंबई इंडियंस के मालिक नामी उद्योगपति मुकेश अंबानी का है। दोनों एक साथ नजर आने से एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर खबरें उड़ने लगी हैं।

ये न्यूज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स उन्हें लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दोनों के फैंस उन पर टकटकी लगाए हुए हैं, जो चाहते हैं कि यह दोस्ती एक खास रिश्ते में बदल जाए। बता दें कि अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग की गई। इस दौरान वहां कई बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे।

तब शुभमन और सारा साथ नजर आए। शुभमन जहां ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट में हैंडसम लख रहे थे वहीं सारा रेड कलर का गाउन पहनकर पहुंचीं। डिनर पार्टी के बाद दोनों साथ बाहर आए, लेकिन गिल अकेले ही कार में बैठकर रवाना हो गए। कुछ ही देर बाद सारा भी वहां से रवाना हुईं। दोनों ने मीडिया से बात नहीं की।

अंबानी परिवार के इवेंट से बाहर आते दिखे दीपिका और रणवीर

अंबानी परिवार के इवेंट में कई स्टार्स सम्मिलित हुए। हालांकि सबकी नजरें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर टिक गईं। अब सोशल मीडिया पर इवेंट से कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर, दीपिका और नीता अंबानी इवेंट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। तीनों आपस में बातचीत करते नजर आए। अचानक रणवीर पत्नी दीपिका संग रोमांटिक हो जाते हैं। वो दीपिका को गाल पर Kiss कर देते हैं। यह देख नीता हंसने लगती हैं।

बता दें कि दीपिका ने इवेंट में घुटनों तक ऊंचे ब्लैक शूज के साथ एक ऑफ-शोल्डर ग्रे ड्रेस में महफिल लूट ली। हालांकि वेन्यू से बाहर निकलते समय वह ब्लैक लेटेक्स ड्रेस में नजर आईं। रणवीर सिंह भी स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट में दिखे। उल्लेखनीय है कि फैंस रणवीर की किस करने वाली हरकत को डेमेज कंट्रोल मान रहे हैं।

हाल ही में रणवीर और दीपिका ने कॉफी विद करण के 8वें सीजन के पहले एपिसोड में रिलेशनशिप को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए थे, जिसके बाद से दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। दीपिका ने हाल ही में इन सबको जवाब देते हुए खुद की एक फोटो पोस्ट की थी।