2 News : BB 18 को लेकर सामने आईं Updates, ये हैं पहले कंटेस्टेंट, एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे विराट-अनुष्का

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फिलहाल जियोसिनेमा पर धमाल मचा रहा है। इस बार इसे दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। इस बीच टीवी पर आने वाले ‘बिग बॉस 18’ को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो मेकर्स ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबर है कि यह 5 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके अलावा टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम का नाम शो के फर्स्ट फाइनल कंटेस्टेंट के रूप में सामने आ रहा है। शो से जुड़े अन्य प्रतिभागियों की लिस्ट भी मेकर्स जल्दी ही जारी करेंगे।

बता दें कि शोएब की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ‘बिग बॉस 12’ की विजेता रह चुकी हैं। शोएब ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। वे इस साल डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी थे। उनका शो ‘ससुराल सिमर का’ काफी लोकप्रिय हुआ था। इसमें दीपिका ने लीड रोल प्ले किया था।

जहां तक BB 18 के होस्ट की बात है तो यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वैसे शो के ज्यादातर सीजन सुपरस्टार सलमान खान ने होस्ट किए हैं। इस बीच खबरें है कि BB OTT 3 का फिनाले 4 अगस्त को हो सकता है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट में सना मकबूल, अरमान मलिक, रणवीर शौरी, लव कटारिया और विशाल पांडे का नाम सामने आ रहा है।

विराट-अनुष्का के लिए कई दिनों से चल रही है लंदन शिफ्ट होने की खबरें

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। अनुष्का ने लंबे समय से फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया हुआ है और वह परिवार के साथ समय बिता रही हैं। अनुष्का इन दिनों विराट और अपने दोनों बच्चों वामिका व अकाय के साथ लंदन में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब फिर से कपल की साथ में तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस इन पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं।

फोटो में अनुष्का और विराट साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों साथ में खड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का बांहों में हाथ डाले हुए हैं। दोनों इस दौरान कैजुअल आउटफिट में हैं। अनुष्का फूलों की प्रिंट वाली कलरफुल ड्रेस पहने कयामत ढा रही हैं। विराट हल्के नीले रंग की टी-शर्ट, बेज शॉर्ट्स और बेज एलए कैप के साथ आकर्षक लग रहे हैं।

दोनों एक-दूसरे के साथ एंजॉय कर रहे हैं। ये तस्वीरें यूजर्स के दिमाग पर छा गई हैं। वे प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। फैंस उनके लंदन में शिफ्ट होने की अटकलें भी लगा रहे हैं। विराट ने पिछले साल एक ब्रेक लेकर लंदन में अनुष्का के साथ समय बिताया था। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विराट बेटे को गोद में लिए हुए नजर आए थे, जबकि अनुष्का एक फ्लॉवर शॉप के पास खड़ी थीं।