
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर एक और नई मुसीबत आ गई है। पोर्नोग्राफी केस के बाद कुंद्रा अब धोखाधड़ी के मामले में फंसते दिख रहे हैं। शिल्पा भी आरोपों के घेरे में हैं। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने कपल के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है। नितिन बरई नाम के एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। नितिन ने 1.51 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
नितिन का कहना है कि शिल्पा-कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-15 में उनके साथ यह धोखाधड़ी की थी। नितिन की शिकायतों के बाद आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में जांच शुरू होगी। शिल्पा और कुंद्रा से पूछताछ की जा सकती है। कुंद्रा पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के केस में करीब दो माह तक सलाखों के पीछे रह चुके हैं। वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
रिंग सेरेमनी में राजकुमार राव ने पत्रलेखा को घुटने के बल बैठ किया प्रपोज
एक्टर
राजकुमार राव आज रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ
शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ स्थित द ऑबेरॉय स्पा
रिजॉर्ट में होगी। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसकी फोटो और
वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में राजकुमार, पत्रलेखा को प्रपोज करते
हुए नजर आ रहे हैं। उनकी रिंग सेरेमनी हुई। इस बीच राजकुमार ने घुटनों पर
बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया। पत्रलेखा ने हामी भरते हुए उनके प्रपोजल
को एक्सेप्ट कर लिया। फिर दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई।
बैकग्रांउड में एड शीरन का सॉफ्ट रोमांटिक गाना ‘परफेक्ट’ बज रहा था। इस पर
दोनों ने रोमांटिक डांस किया। डांस उनके परिवार और दोस्तों ने कैमरे में
कैद किया। इस फंक्शन की थीम शायद व्हाइट थी क्योंकि दूल्हा-दुल्हन से लेकर
पार्टी में आए सभी मेहमान भी व्हाइट आउटफिट्स में ही थे। राज ने जहां एक
ऑल-व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना था वहीं पत्रलेखा स्ट्रैपलेस और थाई-हाई
स्लिट व्हाइट गाउन में दिखीं। राजकुमार-पत्रलेखा साल 2010 से एक-दूसरे को
डेट रहे है। 11 साल के रिश्ते के बाद अब दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन ने चाइनीज खाने का लिया मजा, वीडियो वायरल
एक्टर
कार्तिक आर्यन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे सड़क किनारे खड़े
होकर अपने दोस्त के साथ चाइनीज खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। ये
वीडियो विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जो तेजी से
वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे कार्तिक फूड कॉर्नर्स देखकर
अपनी लैम्बोर्गिनी से निकल जाते हैं और दोस्त के साथ चाइनीज खाने का ऑर्डर
देते हैं।
उसके बाद वे गाड़ी के बोनट पर रखकर ही फास्ट फूड के मजे
लेने लगते हैं। वे इस वीडियो को फिल्माने वाले पैपराजी से कहते हैं- ‘भैया
खाने का डॉक्यूमेंट्री हो जाएगा’। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कार्तिक को
‘डाउन-टू-अर्थ’ बताया तो दूसरे ने लिखा- ‘ये हमेशा इतने अच्छे कैसे दिख
जाते हैं’। एक ने पूछा कि कार्तिक के आने के बाद ये जगह अब काफी फेमस होने
वाली है। कार्तिक की फिल्म धमाका 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।