बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह काफी गंभीर है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यापारी से 60 करोड़ रुपये की ठगी की है। खबर है कि जांच एजेंसी अब इस केस में लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की तैयारी कर रही है, जिससे दोनों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
आखिर क्या है पूरा विवाद?व्यापारी दीपक कोठारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. में 60 करोड़ से अधिक की रकम निवेश की थी। उनका आरोप है कि यह धनराशि बिजनेस विस्तार में लगाने के बजाय निजी खर्चों के लिए इस्तेमाल की गई। कोठारी के अनुसार, साल 2015 में एक एजेंट के जरिए उनकी मुलाकात इस कपल की कंपनी से हुई थी, जो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती थी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कंपनी को जब 75 करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ी, तो टैक्स बचाने के उद्देश्य से लोन को निवेश का रूप दिया गया। इसी सिलसिले में उन्होंने अलग-अलग किश्तों में लगभग 60 करोड़ 48 लाख रुपये लगाए। इतना ही नहीं, अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने व्यक्तिगत गारंटी देते हुए पैसे लौटाने का वादा भी किया था। मगर कुछ समय बाद उन्होंने डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और कंपनी दिवालिया हो गई। कोठारी को इस स्थिति की कोई जानकारी भी नहीं दी गई।
नौ साल तक पैसे नहीं लौटेकोठारी का आरोप है कि जब उन्होंने रकम वापसी की मांग की, तो लगातार उन्हें टाला जाता रहा। पूरे 9 साल बीत जाने के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं किया गया। अब इस मामले में EOW ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 403, 406 और 34 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर निवेश की गई रकम का इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया गया।
अब बढ़ सकती हैं कानूनी मुश्किलेंआर्थिक अपराध शाखा कपल के ट्रैवल रिकॉर्ड की भी गहन जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को विदेश यात्रा में बड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है और उनकी कानूनी परेशानी और गहरी हो सकती है।