शेखर सुमन की मां का निधन, अभिनेता की इमोशनल पोस्ट, माना खुद को अनाथ और तबाह...

अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) की मां का निधन हो गया है। शेखर ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। शेखर ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर लिखा कि मेरी प्यारी मां, जिसे मैंने इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार किया, उनका स्वर्गवास हो गया है। मैं खुद को अनाथ और तबाह महसूस कर रहा हूं। हर समय हम सभी के लिए मौजूद रहने के लिए शुक्रिया मां। मैं आपको अपनी अंतिम सांस तक याद करता रहूंगा।

आपकी दुआओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। उल्लेखीय है कि शेखर की मां की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी और पिछले कुछ दिनों से वे गंभीर अवस्था में थी। शेखर के बेटे अध्ययन सुमन ने सोशल मीडिया पर यह बात सार्वजनिक की। अध्ययन ने लिखा कि हमारी प्यारी मां शांत हो गईं। वे बहुत मजबूत थीं। आखिरी सांस तक लड़ती रहीं। प्रार्थना और शांति।


गौरतलब है कि 58 वर्षीय शेखर ने अपने बड़े बेटे आयुष को भी मात्र 11 साल की उम्र में खो दिया था। इससे वे आज तक आहत हैं। शेखर ने उत्सव फिल्म में रेखा के अपोजिट डेब्यू किया था। वे छोटे पर्दे पर जबरदस्त सफल रहे हैं। देख भाई देख, मूवर्स एंड शेकर्स, द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो ऐसे प्रोगाम रहे जिनमें विशेष सराहना मिली।