रूड बिहेवियर के चलते शहनाज गिल हुईं ट्रोल, वीडियो देख लोगों ने पूछा - किस बात का एटीट्यूड है

शहनाज कौर गिल पैपराजी से खफा लगती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज पैपराजी से उखड़ी हुई नजर आईं। हालाकि, जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों को शहनाज का ये रवैया पसंद नहीं आया, इसलिए एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल, शहनाज गिल और रैपर एमसी स्कवैयर रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अपनेन्यू सॉन्ग 'Ghani Syaani' को प्रमोट करने पहुंचे थे। सेट के बाहर पैपराजी ने शहनाज और एमसी स्कवैयर को घेर लिया। जैसे ही शहनाज ने पैपराजी को देखा उनका मूड खराब हो गया। पैपराजी को देखते ही शहनाज ने पहले तो वियर्ड रिएक्शन दिया।फिर थोड़ी बहुत फोटोज एमसी स्कवैयर के क्लिक करवाई। ऐसा लग रहा था कि शहनाज पैपराजी को पोज भी जबरदस्ती और मन मारकर दे रही हैं। तस्वीरें क्लिक होने के बाद शहनाज ने कहा कि हमारा गाना भी प्रमोट कर दो। बस फोटो ही चाहिए इनको। गाना गाओ, शहनाज ने एमसी स्कवैयर को गाना गाने को कहा।

एमसी स्कवैयर का गाना जैसे ही खत्म हुआ शहनाज ने पैपराजी पर तंज कसा। शहनाज बोलीं- ये सब कट जाएगा। ये पता नहीं कुछ और ही करेंगे। इतना सब होने के बाद पैपराजी ने शहनाज को सोलो फोटो क्लिक कराने को कहा। ये सुन शहनाज का पारा हाई हो गया। वे एमसी स्कवैयर को खींचते हुए बिग बॉस सेट के अंदर ले जाती हैं। फिर कहती हैं- हो गया यार, सोलो क्यों दे हम? हम गाना प्रमोट करने आए हैं।

ट्रोल हुईं शहनाज

शहनाज गिल का यह अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया। लोग एक्ट्रेस से पूछ रहे- ये कैसा बिहेवियर है? शहनाज को रूड बताते हुए ट्रोलकिया जा रहा है। शख्स ने लिखा- शहनाज इतना गुस्से में क्योंरहने लगी?

दूसरा लिखता है- शहनाज पहले से बदल गई है। बेकार बिहेवियर हो गया है।

यूजर ने पूछा- शहनाज रूड क्यों है? यूजर ने शहनाज को जीरो और कटरीना की कॉपी कैट कहा।

एक शख्स ने पूछा- किस बात काएटीट्यूड है? लोगों ने शहनाज के गाने को बकवास बताया।