
'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 42 साल की उम्र में उन्होंने जिंदगी की रफ्तार को अचानक विराम दे दिया। ये खबर सुनते ही ग्लैमर इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस का दिल भी टूट गया। बताया जा रहा है कि शेफाली की मौत 27 जून की रात अचानक सीने में उठे तेज दर्द के चलते हुई। उनके यूं अचानक चले जाने से जो शून्य बना है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
अब इस दुखद पल के बीच एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में उनके पति पराग त्यागी नजर आ रहे हैं, जिनकी भाव-भंगिमाएं लोगों को अलग-अलग सोचने पर मजबूर कर रही हैं।
शेफाली की मौत के बाद पहली बार दिखे परागशेफाली जरीवाला की मौत के कुछ ही घंटों बाद, शनिवार की सुबह उनके पति पराग त्यागी अपने घर के बाहर पहली बार दिखाई दिए। इस दौरान उनका प्यारा पालतू कुत्ता सिम्बा भी उनके साथ था, जो खुद भी जैसे किसी अपने को खो देने के ग़म में डूबा हुआ लगा। वीडियो में पराग के हाथ में शेफाली की तस्वीर भी नजर आ रही है, जिसे वो बेहद संभाल कर पकड़े हुए थे। उनका चेहरा गहरी उदासी और शून्यता से भरा हुआ था, मानो उनके भीतर कोई जंग चल रही हो। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनके घर के बाहर पुलिस वैन मौजूद थी, और पूरे माहौल में एक अजीब सा सन्नाटा पसरा था।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल- 'इसे दुख नहीं है क्या?'पराग त्यागी का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स शेफाली के अचानक चले जाने पर गहरी संवेदना जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग पराग के हावभाव पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, शेफाली को सिम्बा बहुत पसंद था, वो उसे बच्चे की तरह मानती थीं। वहीं एक और यूजर ने लिखा, इसे दुख नहीं है क्या? इतना शांत कैसे है? एक ने लिखा, अगर इसकी जगह कोई और होता तो शायद खुद को संभाल भी नहीं पाता। ये तो बिल्कुल नॉर्मल दिख रहा है।
लेकिन वहीं कुछ समझदार यूजर्स ने पराग का पक्ष भी लिया और लिखा, हर कोई ग़म को अलग-अलग तरीके से झेलता है। इस इंसान की आँखों में जो दर्द है, वो दिख रहा है। हम इतनी जल्दी किसी को जज कैसे कर सकते हैं? एक अन्य ने लिखा, इसकी बॉडी लैंग्वेज बता रही है कि यह अंदर से कितना टूटा हुआ है, बस बोल नहीं रहा।