सब टीवी का लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसमें मनोरंजन का खजाना छुपा हुआ है। शो का कॉन्सेप्ट इतना बढ़िया है कि कई एक्टर्स के जाने के बावजूद इसकी लोकप्रियता पर खास असर नहीं पड़ा। इसका हर किरदार छाप छोड़ने में सफल रहा है। ऐसा ही एक किरदार है ‘दयाबेन’ का, जिसने दिलो-दिमाग पर राज किया है। हालांकि करीब 8 साल पहले इस रोल में अपनी शानदार अदाकारी से जान फूंकने वालीं एक्ट्रेस दिशा वकानी ने शो छोड़ दिया था। तब से ही यह किरदार शो से गायब है।
न तो दिशा ने शो में वापसी की और न ही अभी तक उनका कोई रिप्लेसमेंट मिला। उनकी वापसी को लेकर लगातार अटकलें लगती रहती हैं। यहां तक कि शो में भी कई बार ऐसी स्थिति क्रिएट की गई, जिससे लगा कि ‘दयाबेन’ आने को है। अब शो में शुरू से ही ‘अब्दुल’ का रोल निभाने वाले एक्टर शरद सांकला (60) ने इस बारे में रिएक्शन दी है। शरद ने बताया कि दिशा को सेट पर काफी याद किया जाता है। शरद ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा कि आप ही सोचो अभी 8 साल हो गए हैं। 8 साल से दया इस शो में नहीं आई है।
उनके अपने पर्सनल कारण हैं। सोचिए अगर चेंज करना ही होता तो वो एक साल में ही हो गया होता। 6 महीने, एक साल-दो साल में आदमी कितना इंतजार करता है। लेकिन आठ साल से उनका इंतजार कर रहे थे। अभी भी हम लोग चाहते हैं कि दया आ जाए। मैं क्या ऑडियंस भी ये ही चाहती है कि दया आ जाए। असित मोदी और हम सब अभी भी इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इससे और रौनक आ जाएगी। और शायद 5 साल, 7 साल और 10 साल आगे चल जाए। उल्लेखनीय है कि अगस्त में असित ने दिशा के घर जाकर राखी बंधवाई थी और इसका वीडियो पोस्ट किया था।
तब एक बार फिर से लगा कि दिशा की जल्द ही शो में एंट्री होगी, लेकिन असित ने साफ कर दिया अब इसकी संभावना बहुत कम है। असित ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोग अक्सर ‘दयाबेन’ की एंट्री को लेकर सवाल करते हैं। साल 2017 में जब दिशा गई थीं तो मैं परेशान हो गया था। ‘दयाबेन’ शो का जरूरी किरदार है। मेरा और दिशा का कोई मतभेद नहीं है। दिशा ने अपनी फैमिली पर फोकस किया। हमने साथ में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। शो ने 17 साल पूरे कर लिए हैं। अब पानी सिर के ऊपर चला गया है। ये हाई टाइम है, नई दया को लाने का।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने मौत की अफवाह फैलाने वालों को दिया था करारा जवाबसाउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को बॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला है। अब वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में ‘मंदोदरी’ की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही काजल की मौत की खबर मीडिया में वायरल हो गई। बात बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर काजल ने सामने आकर करारा जवाब दिया। इस बीच इन अफवाहों के बाद बुधवार (10 सितंबर) को एक्ट्रेस को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया।
उनकी इस अपीयरेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि काजल ने स्टाइलिश ब्लू जींस के साथ ब्लैक टॉप पहना है। आंखों पर ब्लैक गॉगल है और बाल खुले रखे हैं। उनके कंधे पर स्टाइलिश ब्लैक बैग सबका ध्यान खींच रहा है। बता दें हाल ही अफवाहें फैल गई थीं कि इसी साल रिलीज हुई 'कन्नपा' मूवी में ‘माता पार्वती’ का रोल निभा चुकीं काजल का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है।
इस पर काजल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, “मुझे कुछ बेबुनियाद खबरों का पता चला, जिनमें दावा किया गया कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है और अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं। भगवान की कृपा से मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं पूरी तरह ठीक, सुरक्षित हूं और बहुत अच्छे से जिंदगी जी रही हूं। मैं आप सबसे विनम्रतापूर्वक गुजारिश करती हूं कि इस तरह की झूठी खबरों पर ध्यान ना दें। आइए अपना ध्यान सकारात्मकता और सच्चाई पर केन्द्रित करते हैं।” काजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्मों में 'द इंडिया स्टोरी', 'इंडियन 3' और 'रामायण' (पार्ट 1 और पार्ट 2) शामिल हैं।