शनाया को भाई अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में दी बधाई, प्रिया ने ऐसे मनाया बर्थडे, हंसिका को याद आए पुनीत

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया आज मंगलवार (2 नवंबर) को 22 साल की हो गईं। शनाया ने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोमवार रात को 12 बजते ही शनाया के पिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बर्थडे गर्ल का एक प्यारा वीडियो पोस्ट कर दिया। शॉर्ट क्लिप में शनाया एक सफेद ड्रेस में दिखीं और वे केक काट रही थीं। संजय ने वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरा दिल, हमेशा खुश रहो और ऐसे ही मुस्कुराते रहो, लव यू।” शनाया की मां महीप कपूर ने थ्रोबैक पिक्स की एक सीरीज शेयर की और लिखा, “22 ... मेरा दिल और आत्मा।” एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी चचेरी बहन पर प्यार बरसाया। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर शनाया के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं।

साथ ही अर्जुन ने लिखा, हैप्पी बर्थडे शनाया कपूर, मैं आशा और प्रर्थाना करता हूं कि ये साल आपको अपने काम और जिन लोगों से आप मिलते हों उनमें खुशी खोजने का मौका दे। इस साल का खूब लाभ उठाएं क्योंकि ये आपकी जिंदगी की नींव रखेगा। आप जैसी हैं वैसे ही फोकस्ड होकर हमेशा की तरह मुस्कुराती रहो। शनाया को चचेरी बहन खुशी कपूर से भी विशेष शुभकामनाएं मिलीं। खुशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर के साथ शनाया के लिए हार्दिक शुभकामनाएं साझा की।

खुशी ने बचपन की फोटो पोस्ट करते हुए 'हैप्पी बर्थडे' विश किया। आपको बता दें कि शनाया फिलहाल कई ब्यूटी ब्रैंड्स के साथ काम कर रही हैं। इस साल करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के साथ शनाया के एक्टिंग करियर की शुरुआत की घोषणा की गई थी। शनाया ने चचेरी बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

प्रिया प्रकाश वारियर हुईं 22 की, आंख के इशारे वाला वीडियो हुआ था वायरल

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके मजेदार डांस देखने को मिलते हैं। प्रिया ने 28 अक्टूबर को 22वां जन्मदिन मनाया था। अब उन्होंने इस मौके का वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपने दोस्तों के साथ हैं। प्रिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '22 और आभारी, इसे खास मेरा प्यार बनाने के लिए धन्यवाद।’ उल्लेखनीय है कि प्रिया साल 2019 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

इसमें प्रिया के आंख के इशारे वाला वीडियो खूब वायरल हुआ था। प्रिया को आखिरी बार फिल्म 'चेक' में देखा गया था। उनके साथ नितिन और रकुलप्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की थी। प्रिया को सबसे ज्यादा सराहना फिल्म 'ओरू अदार लव’ के लिए मिली थी। वे जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं।


हंसिका मोटवानी ने दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार के साथ किया था काम

हाल ही में कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से मात्र 46 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। इससे उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा। मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी पुनीत के जाने से सदमे में हैं। उन्होंने कहा, पुनीत का निधन मेरा पर्सनल लॉस है। हंसिका ने पुनीत के साथ बिंदास मूवी में काम किया था। हंसिका का कहना है कि मुझे अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि पुनीत नहीं रहे। उनका इस तरह असामयिक निधन मेरे और इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

जब मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म की थी उस वक्त मेरी उम्र 19 साल थी। मुझे याद है कि पुनीत कितने विनम्र और मधुर थे। मैं उस वक्त नई थी और मुझे इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा पता नहीं था। भले ही पुनीत सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। शूटिंग के दौरान मुझे सहज महसूस कराया। पुनीत ने सेट पर मेरी केयर की, मैं उस वक्त छोटी थी। मैं आखिरी बार पुनीत से एक अवॉर्ड फंक्शन में मिली थी।