2 News : शाहरुख-फराह की ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर आई यह Update, उदित का फैन को लिप किस करते एक और वीडियो वायरल

सुपरस्टार शाहरुख खान अपने अब तक के करिअर में फैंस को कई सुपरहिट फिल्मों की सौगात दे चुके हैं। शाहरुख के हर किरदार पर लोगों ने भरपूर प्यार लुटाया। बहरहाल हम बात कर रहे हैं उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी ‘मैं हूं ना’ की। शाहरुख ने साल 2004 में आई इस फिल्म के लिए फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फराह खान के साथ हाथ मिलाया था। फिल्म में सुष्मिता सेन, जाएद खान, सुनील शेट्टी और अमृता राव के भी अहम रोल थे। फिल्म को शाहरुख ने पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था।

अब इसके सीक्वल को लेकर खबर सामने आ रही है। 'मैं हूं ना 2' के लिए शाहरुख और फराह एक बार फिर साथ आने को तैयार हैं। शाहरुख और फराह ने ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अगर फिल्म का सीक्वल बनता है, तो यह दोनों का साथ में चौथा प्रोजेक्ट होगा। पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार फराह के डायरेक्शन में बनी 'मैं हूं ना' पहली फिल्म थी जिसे शाहरुख और गौरी ने रेड चिलीज के बैनर के तहत प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म शाहरुख के दिल के बहुत करीब है।

फराह सीक्वल के आइडिया पर काम कर रही हैं। शाहरुख इसके लिए हरी झंडी दे चुके हैं। फराह स्क्रीनप्ले और स्क्रिप्ट पर राइटर्स की टीम के साथ काम कर रही हैं। उम्मीद है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर 2025 के पहले हाफ में काम शुरू कर दिया जाए। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म 'किंग' की तैयारियों में बिजी हैं। इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ अभिषेक बच्चन और सुहाना खान भी अहम भूमिका में हैं।
उदित नारायण की हरकत पर फिर से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर कर रहे ट्रॉल

मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण (69) एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उदित कॉन्सर्ट में महिला फैन को लिप किस करते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रॉल किया। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे फिर से एक फैन को किस करते दिख रहे हैं। इस बार भी उन्होंने होठों पर किस किया।

इस नए वीडियो को एक X (ट्विटर) यूजर ने शेयर किया और लिखा, “उदित नारायण का एक और वीडियो।” इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह! ये तो ठरकी है भाई।” दूसरे ने कमेंट किया, “ये बहुत बेवकूफ है, ऐसी हरकतें क्यों कर रहा है?” एक नेटिजन ने इमरान हाशमी और उदित नारायण का मीम शेयर करते हुए लिखा, “इमरान हाशमी के गॉडफादर!” इससे पहले जब उदित का पहला वीडियो वायरल हुआ था, तब उन्होंने कहा था कि फैंस बहुत दीवाने होते हैं।

हम लोग वैसे नहीं हैं, हम अच्छे लोग हैं। कई बार लोग अपने प्यार को प्रकट करने के लिए ऐसा करते हैं। इसे लेकर इतना हंगामा क्यों करना?' भीड़ में बहुत सारे लोग होते हैं, हमारे साथ बॉडीगार्ड भी होते हैं। लेकिन जब फैंस को मिलने का मौका मिलता है, तो कोई हाथ चूम लेता है, कोई गले लग जाता है...ये सब दीवानगी का हिस्सा होता है।