शहनाज गिल और टोनी कक्क्ड़ का रोमांटिक डांस वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा धूम, क्या आपने देखा!

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की क्यूटनेस और बोलने का अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। जिसके बाद उनकी पॉपुलरिटी में काफी इजाफा हुआ है। आज सोशल मीडिया पर उनके करोड़ो फैन्स है, जो उनकी फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में शहनाज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो जाने माने सिंगर टोनी कक्क्ड़ के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शहनाज और टोनी रोमांटिक डांस कर रहे हैं। दोंनो वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में बादशाह का सॉन्ग 'बेड गर्ल' सुनाई दे रहा है। फैन्स को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज ने सोशल मीडिया से दूरिया बना ली हैं, जिसके बाद उनके फैन्स उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर भी आउट हुआ था। जिसपर फैन्स ने जी खोलकर प्यार बरसाया था। फैन्स को फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। बता दे, यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।