Photoshoot : कृति ने दुल्हन के लिबास में ढाया कहर, स्नैक प्रिंट गाउन में कातिल अदाओं के साथ मलाइका

एक्ट्रेस कृति सेनन को इन दिनों 'मिमी' फिल्म के लिए खूब वाहवाही मिल रही है। इसमें कृति ने एक सेरोगेट मदर का किरदार निभाया था। कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में कृति ने दुल्हन के लिबास में कुछ फोटो शेयर की हैं। दरअसल कृति ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कुटुर कलेक्शन 'नूरानियत' के लिए फोटोशूट करवाया था। इनमें कृति की खूबसूरती देखते ही बन रही है। कृति लाल जोड़ा, हैवी ज्वेलरी, लंबा घूघट, हाथों में कलीरे पहनी फैंस का दिल जीत रही हैं।

कृति को इस रूप में देख फैंस हो रहे फिदा

कृति ने जो लहंगा पहना है वो हैवी डिजाइनर है। इसमें गोल्डन तार से जरदोजी की गुई है। लहंगे के साथ ही इसका ब्लाउज भी हैवी रखा गया है। वहीं लहंगे को भारीपन देते हुए इसकी चुनरी को हल्का रखा गया है। लाल चुनरी को ट्रेल की तरह बनाया गया है। इसके सिर्फ बॉर्डर में हल्का सा वर्क है और किनारे पर एक गोटा-पट्टी की लेस लगी हुई है। कृति को इस रूप में देखकर कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। आम हो या खास सभी कृति की स्टाइल पर फिदा हो रहे हैं।


फोटो को देख मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने लिखा...

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें मलाइका स्नैक प्रिंट गाउन में कातिलाना अदाएं दिखाते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। मलाइका ने जो ड्रेस पहनी है वो नईम खान और दीपा गुरनानी द्वारा डिजाइन की गई है। इन हॉट तस्वीरों को विवेक देसाई ने क्लिक किया है।

मलाइका के इस फोटोशूट पर उनकी दोस्त महीप कपूर के अलावा सोहैल खान की वाइफ सीमा खान ने भी कमेंट किया। दोनों ने ही फायर इमोजी शेयर करते हुए मलाइका के लुक की तारीफ की। मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने लिखा- ओह! ओके...अब रुक भी जाओ। अरबाज खान से चार साल पहले तलाक के बाद मलाइका लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वे दोनों साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अर्जुन जहां 35 साल के हैं, वहीं मलाइका 47 साल की हैं।