
पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की धमक बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक दिखती है। प्रियंका ने अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग से करोड़ों फैंस का दिल जीता है। प्रियंका कभी अपने फैशन सेंस तो कभी सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। वे आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से अपडेट करती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों स्पेन में किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में शूटिंग कर रही हैं।
प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे स्पेन की सुनसान सड़कों पर हाथों में बोतल लिए घूमती नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर उदासी दिख रही है। प्रियंका ने कोर्ड टी शर्ट के साथ व्हाइट ब्लू शेडेड शॉर्ट पहना है। उनके बाल खुले हुए हैं और हाथों में खाली बोतल लिए किसी एक चीज को देख रही हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं…आप पीछे गिर जाते हैं।' प्रियंका की ये फोटो वायरल हो रही है। प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में नजर आने वाली हैं।
नेपाल में ऊंचाई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं परिणीति
एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग के लिए नेपाल में
मौजूद हैं। परिणीति ने हाल ही फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के साथ पिक्चर शेयर
कर इस बात की जानकारी दी थी। अब परिणीति का एक वीडियो सामने आया है जिसमें
वे कुछ लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलती हुई नजर आ रही हैं। परिणीति ने
इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो नेपाल की
खूबसूरत वादियों का है जहां पर शूटिंग चल रही है।
परिणीति ने
कैप्शन में लिखा, ‘समुद्रतल से 11000 फीट की ऊपर सड़क के बीचों-बीच छोटी
लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला। मेरे लिए जिंदगी दिल को ऐसे छू लेने वाले
पलों का एक कलेक्शन मात्र है।’ पिछले दिनों परिणीति ने कुछ फोटो भी शेयर की
थी, जिनमें माउंट एवरेस्ट का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। परिणीति
ने लिखा-‘सुप्रभात, मिस्टर एवरेस्ट। आपने आज मुझे नम्रता का पाठ पढ़ाया।’
ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर व डैनी डेंजोगप्पा भी हैं।
काजोल हर साल फैमिली संग सेलिब्रेट करती हैं नवरात्र का पर्व
90
के दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल हर बार की तरह इस साल भी अपनी फैमिली संग
दुर्गा पूजा के पर्व को सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनकी कजिन सिस्टर
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी उनके साथ स्पॉट किया गया। दोनों ही दुर्गा
पूजा पंडाल में नजर आईं। काजोल ने नीली शिफॉन की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ
उन्होंने चोकर जूलरी और न्यूड मेकअप कैरी किया था। ईयररिंग्स के साथ उनका
लुक कम्प्लीट नजर आ रहा था। रानी गोल्डन बॉर्डर वाली मस्टर्ड सिल्क साड़ी
में बालों को बन में बांधे नजर आईं। बड़ी-सी लाल बिंदी और गले में सफेद
मोतियों से बना रानी हार उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। पैपराजी को
दोनों ने ही दुर्गा पूजा के दौरान पोज दिए। इससे पहले काजोल बेटे युग, बहन
तनीषा मुखर्जी और मां तनुजा के साथ स्पॉट हुई थीं।