साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला बुधवार (4 दिसंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लिए। शादी में चिरंजीवी, राम चरण, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और उनका परिवार, पीवी सिंधु, नयनतारा, राणा दग्गुबाती और एनटीआर समेत कई सितारे दिखे। इस समय इंटरनेट पर शादी की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इस बीच शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें और सामने आई हैं जिनमें कपल पूरे परिवार के साथ नजर आ रहा है। एक वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अंगूठी ढूंढने वाली रस्म खेलते हुए भी दिख रहे हैं।
नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर बेटे और बहू की नई वेडिंग तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में नागा और शोभिता एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं और मुस्कुराते हुए एक-दूजे को निहार रहे हैं। दूसरी फोटो में कपल पूरे परिवार के साथ पोज दे रहा है। इस तस्वीर में नागा के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी को अपनी मंगेतर जैनब रावजी के साथ देखा जा सकता है। अखिल ने हाल ही जैनब के साथ सगाई की है। तस्वीर में नागा के दादा दिवंगत नागेश्वर राव की प्रतिमा भी दिख रही है।
नागार्जुन ने कैप्शन में लिखा, “मैं कृतज्ञता से भर गया हूं, मीडिया का हमें समझने के लिए और हमें इस खूबसूरत पल को संजोने में मदद करने के लिए धन्यवाद। आपके सम्मान और शुभकामनाओं ने हमारी खुशी में इजाफा किया है। हमारे प्यारे दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के प्यार और आशीर्वाद ने वास्तव में इस अवसर को यादगार बना दिया है। मेरे बेटे की शादी एक पारिवारिक समारोह से काफी बढ़कर था।
आप सभी के द्वारा हमें दिए गए प्यार और समर्थन की वजह से यह दिन यादगार बन गया। अक्किनेनी परिवार तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करता है।” शादी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें नागा और शोभिता अंगूठी ढूंढने की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं। न्यूली वेड्स एक मटके के अंदर हाथ डालकर अंगूठी ढूंढ रहे हैं। दोनों रस्में अदा करते हुए हंसते-मुस्कुराते हैं। आखिर में नागा के हाथ अंगूठी लगती है और वे जीत जाते हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और एंटनी थट्टिल की शादी का कार्ड हो रहा वायरलइन दिनों साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (32) की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। वह जल्द ही विवाह बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। कीर्ति की शादी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थट्टिल संग होने जा रही है। कीर्ति ने हाल ही पैपराजी से बात करते हुए यह खुलासा किया था। हालांकि कीर्ति ने यह नहीं बताया था कि उनकी शादी किस दिन होगी। अब शादी का कार्ड सामने आ गया है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
व्हाइट बैकग्राउंड के साथ फूलों के प्रिंट वाले इस कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा है। कपल 12 दिसंबर को शादी करेगा। कार्ड पर एक खूबसूरत नोट है, जिस पर लिखा है, “'हमें आपको ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी बेटी की शादी 12 दिसंबर को एक इंटीमेट सेरेमनी में हो रही है। हम आपके आशीर्वाद का बहुत आदर करते हैं और ईमानदारी से उम्मीद करते हैं कि आप उन्हें अपनी सोच और दुआओं में रखेंगे।
हम आभारी होंगे अगर आप उन पर अपना आशीर्वाद बरसा सकें क्योंकि वे एक साथ अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं। हार्दिक शुभकामनाओं और ढेर सारे प्यार के साथ जी सुरेश कुमार और मेनका सुरेश कुमार।” बता दें कीर्ति और सुरेश 15 साल से साथ हैं। कीर्ति ने एंटनी संग एक रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा था, “5 साल...और गिन रहे हैं। ये हमेशा से रहा है। एंटनी X कीर्ति।” कीर्ति जल्द ही वरुण धवन की मूवी ‘बेबी जॉन’ में दिखेंगी।