IIFA Awards : जयपुर में सजी सितारों की शाम, OTT कैटेगरी में ‘पंचायत’ ने मारी बाजी, यहां देखें विजेताओं की लिस्ट

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार (8 मार्च) को 25वें आईफाअवार्ड के ग्रैंड इवेंट की शुरुआत हुई। इसके तहत OTT कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ ने सबसे ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए। अपारशक्ति खुराना, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी ने अवार्ड नाइट की मेजबानी की, जबकि नोरा फतेही, सचिन-जिगर, श्रेया घोषाल और मीका सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया। आज रविवार को IIFA अवार्ड्स में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को पुरस्कार दिया जाएगा। अवार्ड नाइट में ब्लॉकबस्टर मूवी ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। करीना कपूर खान अपने दिवंगत दादा राज कपूर के लिए उनके गानों पर परफॉर्म करती दिखेंगी। शाहिद कपूर अपने हिट गानों पर थिरकेंगे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन शो को होस्ट करते दिखेंगे। साथ ही इस इवेंट को अटैंड करने के लिए शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित सहित कई दिग्गज सितारे पहुंच चुके हैं।
ये है विजेताओं की लिस्ट (फिल्म)

बेस्ट फिल्म - अमर सिंह चमकीला
बेस्ट परफॉर्मेंस फॉर लीडिंग रोल फीमेल - कृति सेनन (दो पत्ती)
बेस्ट परफॉर्मेंस फॉर लीडिंग रोल मेल - विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
बेस्ट डायरेक्टर - इम्तियाज अली (चमकीला)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल - अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल - दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
बेस्ट ऑरिजनल फिल्म- दो पत्ती

ये है विजेताओं की लिस्ट (वेब सीरीज)

बेस्ट सीरीज - पंचायत सीजन 3
बेस्ट डायरेक्टर - दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत सीजन 3)
बेस्ट परफॉर्मेंस फॉर लीडिंग रोल मेल - जितेंद्र कुमार (पंचायत सीजन 3)
बेस्ट परफॉर्मेंस फॉर लीडिंग रोल फीमेल - श्रेया चौधरी (बंदिश बैंडिट्स सीजन 2)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल - फैजल मलिक (पंचायत सीजन 3)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल - संजीदा शेख (हीरामंडी : द डायमंड बाजार)
बेस्ट कहानी ऑरिजनल - पुनीत बत्रा और अरुणाभ कुमार (कोटा फैक्ट्री सीजन 3)
बेस्ट रियलिटी या बेस्ट गैर-स्क्रिप्टेड सीरीज - फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स
बेस्ट डॉक्यूमेंट सीरीज - यो यो हनी सिंह
बेस्ट टाइटल ट्रैक - अनुराग सैकिया (‘मिसमैच्ड सीजन 3’ से ‘इश्क है’)