दिलीप कुमार-सायरा बानो की नातिन सायशा के घर आई नन्हीं परी, पति आर्या हैं साउथ फिल्मों के सुपरस्टार

दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल के घर नन्हीं परी आ गई हैं। सायशा ने शुक्रवार को बेटी को जन्म दिया। सायशा के पति आर्या साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। सायशा ने अजय देवगन की फिल्म शिवाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सायशा ने 7 जुलाई को दिलीप कुमार के निधन पर बचपन की फोटो शेयर कर फूफा नाना के गुजरने पर शोक जताया था। उन्होंने लिखा था कि मैं खुशनसीब हूं कि मैंने अपना बचपन लिजेंड के साथ बिताया जिन्हें दुनिया दिलीप कुमार के नाम से जानती है। मेरे लिए वे हमेशा मेरे नेकदिल फूफा नाना रहेंगे, जिनके साथ मैंने गाना गाया और डांस किया, उनका जाना एक युग का अंत है।


आर्या के भाई एक्टर विशाल ने दी गुड न्यूज

आर्या के भाई एक्टर विशाल ने अंकल बनने की गुड न्यूज फैन्स के साथ ट्विटर के जरिए शेयर की। उन्होंने लिखा कि इस खबर को ब्रेक करने में बहुत खुशी हो रही है, मुझे अंकल बनकर बहुत अच्छा लग रहा है, मेरे भाई जैमी और सायशा एक बेबीगर्ल के पेरेंट्स बने हैं। अब शूटिंग के बीच मैं अपनी बेकाबू भावनाओं को संभाल नहीं पा रहा। ढेर सारी शुभकामनाएं, इंशाअल्लाह, जीबी डे न्यू बॉर्न, माय बेबी एक पिता के रूप में नई जिम्मेदारी लेने के लिए बधाई।
सुमित सहगल-शाहीन बानो की बेटी है सायशा

उल्लेखनीय है कि सायशा जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर सुमित सहगल और शाहीन बानो की बेटी हैं। हालांकि शाहीन और सुमित अलग हो चुके हैं। शाहीन एक्ट्रेस सायरा बानो के भाई की बेटी हैं। सायशा ने एक्टर आर्या के साथ वर्ष 2019 में शादी की थी। शादी हैदराबाद में हुई थी। दोनों की उम्र में करीब 17 साल का अंतर है। आर्या, राजारथा और गजनीरकांत फिल्मों में नजर आए हैं। आर्या और सायशा फिल्म कप्पान में पति-पत्नी के किरदार में दिखे थे। बताया जाता है तब से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।