‘कमजोर दिल वाले आशिक सैयारा अकेले ना देखें’, इमोशनल सीन देखकर फूट-फूट कर रोया दर्शक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड की लेटेस्ट रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई जोड़ी ने दर्शकों को अपनी गहराई से छू लेने वाली परफॉर्मेंस से प्रभावित किया है। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में जिस प्रकार की कमाई की है, वह बड़े सितारों की फिल्मों के लिए भी चुनौती बन गया है। जहां अक्सर नई स्टारकास्ट को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ता है, वहीं 'सैयारा' ने तीसरे दिन ₹37 करोड़ की कमाई के साथ सबको चौंका दिया।

तीन दिन की कमाई इस प्रकार रही:


पहला दिन: ₹21 करोड़

दूसरा दिन: ₹25 करोड़ (19.05% वृद्धि)

तीसरा दिन (रविवार): ₹37 करोड़

कुल: ₹83 करोड़

यह फिल्म सिर्फ कमाई नहीं कर रही, बल्कि दर्शकों के दिलों में उतर रही है। फिल्म की कहानी प्यार, तकरार और अधूरे रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें संवाद और गाने हर किसी को भावुक कर देते हैं।

फिल्म का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सैयारा देखकर फूट-फूट कर रोते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया - कमजोर दिल वाले टूटे आशिक सैयारा अकेले देखने न जाएं। फिल्म में दर्शाई गई अधूरी मोहब्बत की पीड़ा हर किसी के दिल को छू रही है।

निर्देशक मोहित सूरी ने एक बार फिर अपनी शानदार कहानी कहने की शैली से दर्शकों का दिल जीत लिया है। मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी फिल्म की सराहना करते हुए इसे “एक यादगार प्रेम कहानी” बताया। खास बात यह है कि फिल्म का संगीत कश्मीरी कलाकारों ने तैयार किया है, जिससे इसकी भावनात्मक गहराई और भी बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं:

एक यूज़र ने लिखा, सैयारा से यह सिख मिलती है कि वो मोहब्बत सबसे ज़्यादा तकलीफ़ देती है जो न पूरी होती है, न ही छोड़ती है।

एक अन्य ने कहा, हर प्रेमी को यह कहानी देखनी चाहिए, जो दिल को छू जाती है।

दिलचस्प बात यह है कि तीसरे दिन सैयारा ने 'कबीर सिंह' को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी वीकेंड कलेक्शन वाली रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।