2 News : सारा और शिखर का वीडियो देख फैंस लगाने लगे अटकलें, अर्जुन-मलाइका ने अटैंड किया मैरिज फंक्शन

मनोरंजन जगत में अफवाहों का बाजार हमेशा गरम रहता है। कभी सुनने में आता है कि फिल्म स्टार का किसी के साथ अफेयर चल रहा है, तो कभी पता चलता है कि कोई किसी से अलग हो गया। कोई एक बार भी साथ नजर आ जाए तो अटकलें लगनी शुरू हो जाती है। अब एक दफा फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल शुक्रवार (5 जनवरी) की रात क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और शिखर पहाड़िया को एक साथ कार में स्पॉट किया गया।

वे दोनों कोई पार्टी अटैंड करके आए थे। इस दौरान कार की बैकसीट पर बैठीं सारा ब्लैक पैंट और टॉप के साथ पोनीटेल, मिनिमलस्टिक मेकअप और ग्लॉसी लिपस्टिक में खूबसूरत लग रही थीं। कार की फ्रंट सीट पर बैठे शिखर भी हमेशा की जैसे हैंडसम दिख रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि शिखर और सारा कार शेयर करते हुए घर जा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। उन्हें इस बात का अंदेशा है कि कहीं सारा और शिखर का अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप तो नहीं हो गया। बता दें कि पिछले काफी समय से सारा का नाम भारतीय ओपनर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है। दूसरी ओर, शिखर और जान्हवी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई दफा एकसाथ देखा जा चुका है।

तस्वीरों में साथ नजर आए अर्जुन और मलाइका, फैंस पूछ रहे शादी के बारे में

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कह सकते हैं कि ये न्यूज सोशल मीडिया पर खूब हिट होती है। ये स्टार फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हो चुके हैं। पिछले कई सालों से वे एक-दूसरे को डेट करने के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों अपने दोस्त की शादी में एक साथ शामिल हुए।

उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अर्जुन दाढ़ी और मूछ वाले लुक मे हैं। उन्होंने कुर्ता पहना है। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका की बात करें तो वह एथनिक लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन-मलाइका को एक कॉमन फ्रेंड करिश्मा करमचंदानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में साथ में स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों अर्जुन की तीन बहनें सोनम कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और अवंतिका मलिक भी दिखाई दे रही हैं।

अब फैंस पूछ रहे हैं कि अर्जुन-मलाइका कब शादी करेंगे। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान ने 24 दिसंबर को शूरा खान के साथ शादी रचा ली थी। ऐसे में मलाइका भी जल्द ही शादी को लेकर फैसला ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि अब उनके बीच सबकुछ ठीक नजर आ रहा है।