सारा की यादों में बसा मालदीव! बिकिनी में आईं नजर, सेलेब्रिटी कपल शहीर-रुचिका के घर आई नन्ही परी

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। सारा को घूमना काफी पसंद है और वे हाल ही में मालदीव में दोस्तों के साथ छुट्टियों का मजा ले रही थीं। वे वहां से आएदिन फोटो और वीडियो शेयर कर रही थीं। अब सारा मालदीव से लौट आई है, लेकिन लगता है कि वहां की यादें उनके मन में बस गई है।

उन्होंने एक बार फिर से मालदीव की फोटो शेयर की, जो वायरल हो रही है। सारा को ब्ल्यू टॉप और कलरफुल बिकिनी पहने देखा जा सकता है। सारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इसमें वे फ्रेंड के साथ पोज दे रही हैं। उनके बाल बंधे हुए हैंl उन्होंने गोल्डन ब्रेसलेट पहन रखा है। दोस्त ने ब्राउन ड्रेस पहन रखी हैl सारा ने लिखा कि ऐसे दोस्त को ढूंढो जो आपको फल खिलाए। स्वास्थ्य और खुशी दोनों के बीच समानता है।

सारा ने जेट स्कीइंग का वीडियो भी किया शेयर

इसके बाद दोनों फ्रेंड्स बीच किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। सारा ने इससे पहले जेट स्कीइंग का वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि हम निकले अपनी जेट स्की पर, खारा समुंदर और एडवेंचर। शुक्रवार को सारा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर मां अमृता सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि गणपति बप्पा मोरया।

उन्होंने वाइट सूट पहन रखा था और मां-बेटी गणेश भगवान के आगे हाथ जोड़े नजर आ रही थीं। सारा जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखेंगी। सारा ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट केदारनाथ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे सिम्बा, लव आज कल और कुली नं.1 में काम कर चुकी हैं।


शहीर और रुचिका की पिछले साल ही हुई थी शादी

टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता शहीर शेख और एक्ट्रेस रुचिका कपूर के घर एक बच्ची का जन्म हुआ है। दोनों पहली बार पेरेंट्स बने हैं। रुचिका ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। मां-बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कुछ दिनों पहले ही शहीर ने एक बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रुचिका और शहीर ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। दोनों कोर्ट मैरिज के बाद आशीर्वाद लेने के लिए शहीर के माता-पिता से मिलने के लिए जम्मू गए थे।

दोनों ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद पिछले साल शहीर ने सगाई की खबर सार्वजनिक की थी। शहीर इन दिनों 'पवित्र रिश्ता 2.0' सीरिजय के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसका टीजर, पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं। दूसरी ओर, रुचिका 'जजमेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।