'बॉस लेडी' बन Sapna Choudhary ने दिए किलर पोज, फैंस कर रहे तारीफ

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में अपने जलवे बिखेर रही हैं। सपना चौधरी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करी है। इन तस्वीरों में सपना व्हाइट कलर के पैंट सूट में नजर आ रही हैं। सपना का ये बॉस लेडी लुक किसी को भी दीवाना बना सकता है।

व्हाइट पैंट सूट में सपना चौधरी बॉस लेडी बनकर अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को आईशैडो, लिपस्टिक, ब्लशर और हाईलाइटर लगाकर कंप्लीट किया है।
एक्ट्रेस के हेयर स्टाइल की बात करें तो सपना मिडिल पार्टेड स्लीक ओपन हेयर में सुपर स्टनिंग लग रही हैं। व्हाइट पैंट सूट संग सपना चौधरी ने व्हाइट हाई हील्स कैरी की हैं, जो उनके लुक के साथ खूब जंच रही हैं। कभी बैठकर-तो कभी खड़े होकर सपना के एटीट्यूड, स्टाइल और लुक्स में स्वैग साफ देखा जा सकता है। सपना ने पैंट सूट के साथ स्टाइलिश कोर्सेट टॉप कैरी किया है, जो उनके लुक में चार्म एड कर रहा है।

सपना ने अपने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा- 'डायमंड की तरह चमकते रहें।' सपना का कैप्शन उनके लुक के साथ बाखूबी जंच रहा है, व्हाइट पैंट सूट में सपना किसी चमकते सितारे से कम नहीं लग रही हैं। सपना की इन स्टनिंग तस्वीरों पर एक लाख लाइक मिल चुके है।