टेलीविजन की दुनिया में एक और बड़ा रियलिटी शो दस्तक दे चुका है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। हम बात कर रहे हैं नए शो ‘द 50’ की, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया जगत के कुल 50 चर्चित चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिग बॉस में अपनी अलग पहचान बना चुकी हरियाणवी स्टार सपना चौधरी भी इस शो का हिस्सा हैं और शुरुआत से ही गेम में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि, शो में उनकी बेबाकी इस बार उन्हें मुश्किल में डालती दिखाई दे रही है।
दरअसल, सपना चौधरी द्वारा शो के एक कंटेस्टेंट और नाइजीरियन रैपर यंग सैमी को लेकर किया गया एक बयान विवाद का कारण बन गया है। यह टिप्पणी इतनी संवेदनशील मानी गई कि न सिर्फ घर के अंदर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
नाइजीरियन रैपर पर टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद‘द 50’ के हालिया एपिसोड में सपना चौधरी हमेशा की तरह फ्रंट फुट पर खेलती दिखीं। बातचीत के दौरान वह मज़ाकिया अंदाज़ में कहती हैं—“धूप में कहीं मैं काली तो नहीं हो जाऊंगी?” इसके बाद वह यंग सैमी की ओर इशारा करते हुए कहती हैं—“इसकी तरह तो नहीं हो जाऊंगी न?” सपना की इस टिप्पणी से शो में मौजूद कई कंटेस्टेंट्स असहज नजर आए और मामला यहीं नहीं रुका।
यह कमेंट कुछ लोगों को नस्लीय भावना से जुड़ा हुआ लगा, जिसके बाद शो के भीतर माहौल अचानक गंभीर हो गया। सपना की बात को लेकर यह सवाल उठने लगा कि क्या यह महज मज़ाक था या एक अनजाना लेकिन आपत्तिजनक बयान।
करण पटेल ने जताई कड़ी आपत्तिसपना चौधरी के इस बयान पर अभिनेता करण पटेल ने नाराजगी जाहिर की। करण ने अन्य कंटेस्टेंट्स से बातचीत में कहा कि सपना शायद अनजाने में एक रेसिस्ट कमेंट कर गई हैं। उनके मुताबिक, अपनी बात रखने के और भी कई तरीके हो सकते थे, जिनसे किसी की भावनाएं आहत न होतीं। करण की यह प्रतिक्रिया आग में घी डालने का काम कर गई और यह मुद्दा शो के सबसे चर्चित विवादों में शामिल हो गया।
अदनान शेख के साथ भी हुआ तीखा टकरावविवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। शो के एक टास्क के दौरान सपना चौधरी और अदनान शेख के बीच भी जबरदस्त बहस देखने को मिली। सपना ने अदनान से कहा—“दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने की?” इस पर अदनान भड़क गए और जवाब दिया—“चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह।” यह सुनते ही सपना आग-बबूला हो गईं।
सपना ने पलटकर कहा—“पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखाता है।” बहस बढ़ती गई और अदनान ने कहा—“चल निकल।” इसके जवाब में सपना बोलीं—“ऐसा मारूंगी, बाहर मिलेगा तो।” इस पूरे विवाद के बाद शो का माहौल पूरी तरह गरमा गया।
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहसअदनान का बयान—“औरत है तो औरत की तरह रह”—सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हुआ। कई यूज़र्स ने इस टिप्पणी को महिला विरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की। वहीं, सपना चौधरी के आक्रामक रवैये और उनके बयान को लेकर भी दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आई। कुछ लोग उन्हें बेबाक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भाषा और शब्दों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत थी।
‘द 50’ का यह विवाद अब शो की टीआरपी और चर्चा, दोनों को नई ऊंचाई पर ले जाता दिख रहा है।