2 News : संजय के कहने पर इस एक्ट्रेस ने रखा था मान्यता का ख्याल, राजकुमार ने पत्रलेखा को ऐसे किया बर्थडे विश

90 के दशक की एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त को लेकर खुलासा किया है। शीबा ने हाल ही पिंकविला के साथ बात की। शीबा ने कहा कि जब संजय जेल जा रहे थे तो उन्होंने मुझे फोन किया था और कहा था कि मान्यता अकेली हैं और वो चाहते हैं कि मैं उनकी देखभाल करूं। मैं रोज अपने घर से मान्यता के पास जाती थीं। उनके साथ बैठती थीं और वक्त बिताती थीं क्योंकि वो उस वक्त प्रेग्नेंट थीं और अकेली भीं। मैं संजय के जेल से बाहर आने तक मान्यता के साथ ही रहती थीं।

मैं पूरे 9 महीने तक मान्यता के साथ रहीं। गौरतलब है कि संजय को बम ब्लास्ट और अवैध हथियार रखने के अपराध में जेल की सजा मिली थी। हालांकि वे इस दौरान जमानत पर जेल से बाहर आते-जाते रहे लेकिन, साल 2016 में वे पूरी सजा काटकर रिहा हो गए थे। संजय 2009-10 के बीच जेल में रहे थे। उस समय मान्यता प्रेग्नेंट थीं। मान्यता ने साल 2010 में बेटे शहरान और बेटी इकरा को एक साथ जन्म दिया था।

संजय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे पिछले साल रिलीज हुई ‘घुड़चढ़ी’ और तेलुगु फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ में नजर आए थे। अब वे ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेंगे जो मल्टीस्टारर है। शीबा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह 90 के दशक का जाना-माना नाम थीं। एक्ट्रेस ने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में सलमान खान के साथ काम किया था। शीबा ‘ये आग कब बुझेगी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘घात’, ‘कालिया’, ‘मिस्टर बॉन्ड’, ‘प्यार का रोग’, ‘सुरक्षा’, ‘ज्वालामुखी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में की थी शादी

एक्ट्रेस पत्रलेखा का आज गुरुवार (20 फरवरी) को जन्मदिन है। वह 35 साल की हो गईं। इस मौके पर पत्रलेखा के पति एक्टर राजकुमार राव ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। पत्रलेखा के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए राजकुमार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो डियर। आई लव यू पत्रलेखा।”

पहली तस्वीर में पत्रलेखा ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं। दूसरी तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ पोज देते हुए नजर आए। पत्रलेखा को फैंस और फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने पत्रलेखा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरी बहन, तुम हर चीज को बेहतर बनाती हो। पत्रलेखा, तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें मिस कर रही हूं।” बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की थी। दोनों ने पहली बार साल 2014 की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में साथ काम किया था। राजकुमार इन दिनों 'भूल चुक माफ' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।