इन दिनों ओटीटी पर रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की धूम है। यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो को ‘शार्क एंड टैंक’ फेम मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। शो में अलग-अलग प्रोफेशन और बैकग्राउंड से आई कई हस्तियां चुनौती पेश कर रही हैं। इन्हीं में से एक हैं दिग्गज पहलवान संगीता फोगाट, जिन्होंने हाल ही में निजी कारण के चलते शो छोड़ दिया। दरअसल संगीता को शो के बीच में ही जानकारी मिली की उनके ससुर बलवान पुनिया का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही संगीता बुरी तरह से टूट जाती हैं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
शो के हालिया एपिसोड में संगीता को लाइब्रेरी रूम में बुलाया गया, जहां उन्हें पुनिया के निधन की सूचना दी गई। ये खबर मिलते ही संगीता भावनात्मक तौर पर टूट गईं और जैसे ही वो कमरे से बाहर निकलीं, उनकी आंखें आंसू से लबरेज थीं। वह जोर-जोर से रोने लगीं, जिसे देखकर बाकी कंटेस्टेंट चौंक गए और माहौल गमगीन हो गया। संगीता ने साथी कंटेस्टेंट्स को बताया कि वह शो बीच में ही छोड़ रही हैं, क्योंकि इस समय परिवार के साथ रहना उनकी प्राथमिकता है। संगीता के फैसले से कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए।
आरुश भोला ने कहा कि संगीता एक बेहद सपोर्टिव शख्सियत हैं और शो के दौरान उनके साथ अच्छा बॉन्ड बन गया था। उन्होंने संगीता से शो के बाहर मिलने की इच्छा भी व्यक्त की। बता दें कि संगीता ने ओलंपिक में पदक विजेता बजरंग पुनिया के साथ शादी की है। बजरंग के पिता भी कुश्ती खिलाड़ी रह चुके हैं और उन्होंने ही बेटे को इस खेल में ट्रेंड किया था। उल्लेखनीय है कि संगीता की बहन गीता भी इस समय कलर्स टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में पति पवन कुमार के साथ हिस्सा ले रही हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से किया एक्टिंग डेब्यूदिग्गज अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज सोमवार (15 सितंबर) को जन्मदिन मना रही हैं। वह 45 साल की हो गईं। इस अवसर पर रिद्धिमा को फैंस और दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीतू ने बेटी को खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिद्धिमा की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह ऑल-ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। नीतू ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय लव! तुम मेरी सनशाइन, मेरा गर्व और मेरी खुशी हो।”
बता दें रिद्धिमा एक जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर और बिजनेसवुमेन हैं। उन्होंने साल 2006 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की। उनकी एक बेटी समायरा साहनी हैं। रिद्धिमा ने कुछ समय पहले ओटीटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन के साथ एक्टिंग जर्नी की शुरुआत की। रिद्धिमा जल्द ही नीतू और कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'डीकेएस' में अभिनय करती नजर आएंगी।
फिल्म की शूटिंग शिमला के खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। फिल्म के डायरेक्टर आशीष आर. मोहन हैं। नीतू के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करिअर शुरू किया था। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 'रिक्शावाला' (1973) थी। इसके बाद वह कई सुपरहिट और लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा रहीं। उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा ऋषि के साथ जमी।