‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस सना खान ने कुछ साल पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हालांकि सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना कुछ दिनों पहले रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस संभावना सेठ के साथ सना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें सना, संभावना को दुपट्टा ओढ़ने या बुर्का पहनने के लिए कहते हुए दिख रही हैं। यूजर्स को यह बात पसंद नहीं आई वे सना को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल करने लगे। अब इस मामले पर संभावना ने रिएक्शन दी है।
संभावना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह बोलती हैं, “हैलो दोस्तों, मुझे ये वीडियो जल्दी इसलिए बनाना पड़ा, क्योंकि मुझे अंदाजा ही नहीं था कि सोशल मीडिया पर इस समय क्या हो रहा है। आप लोग जानते हैं कि हम इस समय ट्रेवल कर रहे हैं। ऐसे में मुझे कुछ भी पता नहीं की सोशल मीडिया पर हो क्या रहा है। आज मुझे इंडिया फोरम से फोन आया, तब मुझे पता चला कि सना खान, जो मेरी दोस्त है उसे ट्रॉल किया जा रहा है बहुत ज्यादा। एक क्लिप के जरिए की उसने मुझे कहा कि तू बुर्का पहन या दुपट्टा पहने।
जब मुझे पता चला तो काफी हैरानी हुई। जब दो दोस्त होते हैं, तो वो दोस्ती में ऐसे ही बात करते हैं। उसका मतलब बिल्कुल भी वैसा नहीं था। आप वीडियो देखोगे, तो आपको पता चलेगा कि वो मजाक कर रही है। हम एक पॉडकास्ट के लिए गए थे, जो रमजान के लिए था। उसके लिए मुझे इंडियन पहनना था। प्लीज सना को ट्रॉल मत करिए। अगर ऐसा कुछ होता तो क्या मैं किसी को छोड़ दूंगी। मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगी, वो मुस्लिम है मुस्लिम ही रहेगी। सबकी अपनी-अपनी चॉइस है, कोई किसी पर नहीं थोप रहा है। उल्लेखनीय है कि संभावना ने अपने व्लॉग से वीडियो शेयर किया था, जिसमें सना और उनके बीच मजाकिया अंदाज में हुई बातचीत को दिखाया गया था।
अनुराग डोभाल ने रितिका चौहान के साथ सगाई कर शेयर किया वीडियोUk07 राइडर नाम से मशहूर अनुराग डोभाल अपने यूट्यूब वीडियो की वजह से हमेशा छाए रहते हैं। उनके राइडिंग वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहते हैं। उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में भी देखा गया था। इसके बाद अनुराग की लोकप्रियता में इजाफा होने के साथ फैन फॉलोइंग में भी शानदार बढ़ोतरी देखी गई। फिलहाल अनुराग अपनी पर्सनल लाइफ के चलते न्यूज में हैं। अनुराग के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है।
अनुराग ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका चौहान संग सगाई कर ली है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अनुराग ने सगाई का वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अनुराग गर्लफ्रेंड को पहाड़ की वादियों में ले जाकर सगाई करते हैं। वहां उनके दोस्त और परिवार वाले भी मौजूद हैं। काले रंग की शेरवानी, माथे पर टीका और चेहरे पर मुस्कान लिए वह रितिका का हाथ पकड़े चलते नजर आते हैं। रितिका ने पेस्टल कलर का एक प्यारा सा लहंगा पहन रखा है, जिसमें उन्होंने दुपट्टे को पीछे से कैरी किया है, जो काफी जंच रहा है।
परिवार वालों ने सगाई और गोद की सभी रस्में की। अनुराग ने कैप्शन में लिखा, “हमेशा के लिए साथ 5-3-2025.” इस जोड़े ने इस साल की शुरुआत में एक पारंपरिक रोका सेरेमनी की थी, जिसे दोनों के परिवार वालों ने बड़े धूमधाम से मनाया था। अनुराग एक जाने-माने ट्रेवल व्लॉगर और यूट्यूबर हैं, जो अपने बाइक के सफर को व्लॉग्स के तौर पर शेयर करते हैं। उनका जन्म उत्तराखंड के देहरादून में हुआ है।