साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हमेशा ही किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले दिनों उनका नाम डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जुड़ा था। अब सामंथा की एक और पर्सनल खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा ने अपने पूर्व पति साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य से मिली सगाई की अंगूठी को पेंडेंट में बदलवा लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सूरत के एक प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर ध्रुमित मेरुलिया ने एक वीडियो शेयर किया है।
इसमें ध्रुमित ने दावा किया है कि सामंथा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी को पेंडेंट में बदलवाया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अलग-अलग रिएक्शन देने के साथ अटकलें लगा रहे हैं। इस पर अभी तक सामंथा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सामंथा ने इस खास पेंडेंट को कई मौकों पर पहना। ध्रुमित ने यह भी कहा कि यह ट्रेंड इन दिनों बढ़ता जा रहा है और कई लोग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को खास बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सामंथा ने अपने अतीत से जुड़ी किसी चीज को नया रूप दिया हो। पिछले साल उन्होंने एक अवार्ड फंक्शन में शादी की ड्रेस का नया वर्जन पहना था। इस ड्रेस को मशहूर डिजाइनर क्रेशा बजाज ने मोडिफाई किया था, जिसे फैंस ने भी खूब सराहा। उल्लेखनीय है कि सामंथा ने साल 2017 में नागा चैतन्य के साथ शादी की थी। साल 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा ने पिछले साल के अंत में साउथ इंडियन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ दूसरी शादी कर ली। सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल वरुण धवन के साथ वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बनी’ में नजर आई थीं। सामंथा अब ‘रक्त ब्रह्मांड’ और ‘बंगाराम’ फिल्मों में नजर आएंगी।
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने बताया कॉस्मेटिक सर्जरी का अनुभवएक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। महीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने फिलर्स करवाए थे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी उसे लेकर एक खास सलाह दी है। महीप ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैंने ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2’ से पहले फिलर्स करवा लिए और मैं जोकर जैसी दिखने लगी।
ये मुझे बिल्कुल सूट नहीं हुए थे और उसके बाद मैं बस उनके घुलने का ही इंतजार कर रही थीं। अब मेरे चेहरे से पूरी तरह से फिलर्स हट गए हैं और मैं अब दोबारा कभी भी फिलर्स नहीं करवाने वाली हूं। मेरा चेहरा गोल है और फिलर्स कुछ ही चेहरों को सूट करता है। इसलिए जो लोग भी ये करवाना चाहते हैं या इसके बारे में सोच रहे हैं, तो उनके लिए सलाह है कि वो हमेशा किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाएं।
बोटोक्स शानदार होते हैं और वो चेहरे को फ्रेश कर देते हैं। बोटोक्स बिल्कुल किसी फिलर पंप की तरह होते हैं, जो फ्लैट टायर में भी हवा भर देते हैं। बोटोक्स कुछ इस तरह का होता है, जैसे आप झुर्रियों को फ्रीज कर रहे हैं और उनको हटा रहे हैं। बता दें एक्ट्रेस शनाया कपूर की मां महीप ने नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ से लोकप्रियता हासिल की है।