सुपरस्टार सलमान खान जितना अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं उतना ही ख्याल वो अपने परिवार का भी रखते हैं। सलमान की अपने परिवार के साथ जबरदस्त बोंडिंग है। वे हमेशा अपने माता-पिता के साथ दोनों भाइयों अरबाज व सोहेल और दोनों बहनों अलविरा व अर्पिता पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वे अपने भतीजों और भांजे-भांजियों के भी काफी करीब हैं। सलमान एक्सर अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बहनों के घर नजर आते हैं। अब सलमान ने 8 जुलाई को अपने बहनोई यानी अलवीरा के पति एक्टर व फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री के 55वें जन्मदिन पर एक खास बर्थडे पोस्ट शेयर की।
सलमान ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की जिसमें अतुल को अलवीरा के कंधे पर सिर रखकर सोते हुते देखा जा सकता है। सलमान ने अतुल को बहन का इतना ख्याल रखने के लिए थैंक्यू कहा। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे अतुल, मेरे जीजा जी। मेरी बहन का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया, मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम सबसे अच्छे पति और पिता हो, अब क्या तुम वही आदमी बन सकते हो जिसे मैं जानता था, एक दिन मैं वही आदमी बनूंगा जो तुम हो। उठो भाई।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
बता दें सलमान ने अतुल के साथ फिल्म ‘वीरगति’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अतुल की और फिल्मों की बात करें तो वे नाना पाटेकर के साथ ‘क्रांतिवीर’, ‘आतिश’, ‘बंबई का बाबू’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अतुल ने कई फिल्में प्रोड्यूस भी की हैं जिसमें सलमान की ‘बॉडीगार्ड’, ‘भारत’ और ‘राधे’ शामिल हैं। इसके अलावा अतुल ने सलमान के साथ ही फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ डायरेक्ट की थी जो फ्लॉप रही। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ इसी साल ईद पर रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब वे ‘बैटल ऑफ गलवान’ मूवी में नजर आएंगे।
केके मेनन की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ का दूसरा सीजन पहले 11 जुलाई से होना था स्ट्रीमएक्टर केके मेनन की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फैंस एक्साइटेड हैं। हालांकि फैंस को सीरीज के देखने के लिए अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल ‘स्पेशल ऑप्स’ के सीजन 2 की स्ट्रीमिंग डेट बदल गई है। केके ने वीडियो शेयर कर नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। पहले इसका प्रीमियर 11 जुलाई को होना था।
शिवम नायर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर के नए चैप्टर में केके एक बार फिर रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह के किरदार में नजर आएंगे, जो अपनी टीम को साइबरस्पेस में छेड़े गए एक बेहद कॉम्प्लीकेटेड वॉर में ले जाते हैं। केके वीडियो में बोलते हैं, “स्पेशल ऑप्स के सभी चाहने वालों के लिए सूचना, स्पेशल ऑप्स 2 अब 11 जुलाई को नहीं 18 जुलाई को रिलीज करेंगे। यानी एक हफ्ते की बात है क्या करें कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं इसलिए हमें ये निर्णय लेना पड़ा। लेकिन सारे एपिसोड एक साथ रिलीज करेंगे।
इसीलिए मजा वही रहेगा बस इंतजार थोड़ा सा और, बस एक हफ्ता। याद रखिए 18 जुलाई ‘स्पेशल ऑप्स 2’ ऑन जियो हॉट स्टार, सारे एपिसोड एक साथ।” इस सीरीज में इस बार साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज भी नजर आएंगे। साथ ही करण टैकर, फारुक अली की भी अहम भूमिका है जो स्पेशल एजेंट्स के रोल में दिखेंगे। सीरीज का दूसरा पार्ट लगभग पांच साल के बाद वापस आया है।