2 News : गिरते-गिरते बचीं सलमान खान की मां, वीडियो वायरल, इन्होंने दीपिका पर लगाया नौकरी से निकालने का आरोप

सुपरस्टार सलमान खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। वे अपनी फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट के काम में जबरदस्त तरीके से बिजी रहते हैं। इसके बावजूद वे अपने घरवालों का बहुत ध्यान रखते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अथाह धन-दौलत के मालिक सलमान आज भी अपने पैरेंट्स के साथ रहने में ही खुशी महसूस करते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने माता-पिता से दूर नहीं रह सकते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान की 83 वर्षीय मां सुशीला चरक (सलमा खान) की हालत काफी खराब नजर आ रही है। आलम ये है कि वह गिरते-गिरते बचीं।

उनका बैलेंस काफी बिगड़ा हुआ लग रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई। सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज ‘इंस्टेंट बॉलीवुड’ ने इस वीडियो को अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि सलमान की मां किसी फिल्म की स्क्रीनिंग से बाहर आ रही हैं। माना जा रहा है कि वह हाल ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। वीडियो में सलमान नहीं दिख रहे। जैसे ही पिंक सूट में सलमान की मां बाहर निकलती हैं तो पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं।

इस दौरान किसी महिला ने उन्हें थामा हुआ है। एक जगह पर अचानक उनका संतुलन गड़बड़ा जाता है और वह गिरती-गिरती बचती हैं। इसके बाद महिला उन्हें संभालते हुए कार में ले जाकर बैठाती है। उल्लेखनीय है कि सलमान अपने पैरेंट्स की काफी देखभाल करते हैं। उनके जन्मदिन पर सलमान अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे ‘सिकंदर मूवी में बिजी हैं। फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
फैशन डिजाइनर सानिया ने वीडियो शेयर कर दीपिका कक्कड़ पर निकाली भड़ास

एक्टर शोएब इब्राहिम की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय टीवी पर चल रहे रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा हैं। इस बीच दीपिका की एक्स एम्प्लॉई सानिया ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर करके उनके खिलाफ गुस्सा निकाला है। उनका आरोप है कि दीपिका ने उनके साथ स्कैम किया जिस वजह से वह बेरोजगार हो गई। सानिया नाम की फैशन डिजाइनर ने अपनी बात साबित करने के लिए कुछ स्क्रीनशॉट्स लगाए हैं।

सानिया ने कहा कि दीपिका ने 2024 में एक क्लोदिंग ब्रैंड लॉन्च किया था। इसके लिए मुझे डिजाइनर के तौर पर नौकरी दी। मैं दिल्ली में जॉब कर रही थीं और दीपिका के लिए नौकरी छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गईं। दीपिका ने मुझे रहने के लिए अपनी मां के घर जगह दी और मुझसे कहा कि टीम सेटअप करें। इस बीच दीपिका को ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ का ऑफर मिल गया। मुझे आए 10 दिन ही हुए थे और दीपिका ने नौकरी से निकाल दिया और कहा कि मैं ठीक से काम नहीं कर पा रही हूं। मैं रोती रहीं और रात को दीपिका से माफी मांगी और कहा कि एक मौका और दें।

इस पर दीपिका ने कहा कि वह मेरी गलती की वजह से नौकरी से नहीं निकाल रहीं बल्कि बिजनेस ही कुछ दिन के लिए बंद करने की सोच रही हैं। सानिया ने दीपिका का स्क्रीनशॉट शेयर किया उसमें लिखा था, “आई एम सॉरी सानिया मैं आपकी वजह से आपको नहीं कह रही जाने के लिए, मेरी सिचुएशन मैंने आपको एक्सप्लेन की है। मैंने आपको बताया कि ऐसे में मैं आपको इतनी भारी सैलरी पे कैसे अफोर्ड करूं। स्टार्टअप के तौर पर मेरी भी कुछ लिमिटेशंस हैं सानिया। प्लीज समझिए।”