2 News : खत्म हुआ सलमान खान और अर्जुन कपूर का विवाद! पहली बार बेवफाई पर बोले करण पटेल

एक्टर अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्तों को लेकर कई बार सवाल उठाए जाते रहते हैं। कई इवेंट्स में दोनों ने एक-दूसरे को नजरअंदाज किया है। हालांकि बुधवार को कुछ ऐसा हुआ जिससे लगा कि अर्जुन ने सलमान के साथ विवाद की अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक समय पर दोनों में काफी अच्छी बोंडिंग थी। दरअसल सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ जल्द ही रिलीज होगी। इसे यशराज फिल्म्स (YRF) बना रही है।

एक दिन पहले सलमान ने घोषणा की कि वे 14 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में अपनी फिल्म को प्रमोट करने जाएंगे। इस अनाउंसमेंट को यशराज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। अर्जुन ने इस पोस्ट को लाइक किया है। अर्जुन की इस पहल से फैंस को महसूस हो रहा है कि शायद सलमान-अर्जुन का पैचअप हो गया है। उल्लेखनीय है कि अर्जुन के पिता दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर ने सलमान के साथ रिश्ते पर बात रखी थी।

उन्होंने साल 2020 में एक इंटरव्यू में माना था कि सलमान के कहने पर ही अर्जुन ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में एंट्री की। अर्जुन पहले डायरेक्टर बनना चाहते थे। सलमान ने उन्हें फिल्मों के लिए तैयार किया। बता दें कि अर्जुन फिलहाल सलमान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।

शादी से पहले काम्या पंजाबी को डेट कर रहे थे करण पटेल

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर करण पटेल ने अंकिता भार्गव से शादी की है और उनकी एक बेटी मेहर हैं। करण इससे पहले काम्या पंजाबी को डेट कर रहे थे, लेकिन साल 2015 में उनका रिश्ता खत्म हो गया था। इस घटना के बाद काम्या ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। अब करण ने 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में पहली बार किसी रिश्ते में बेवफाई के बारे में बात की।

करण ने कहा कि यह दुनिया के हर हिस्से में होता है और होता रहेगा, लेकिन बेवफाई भी व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करती है कि उनके कारण क्या हैं। हमारे लिए हम हर चीज को 'उनका अफेयर है, वह धोखा दे रहे हैं' कहा जाता है, लेकिन आप नहीं जानते कि कौनसी परिस्थितियां उस स्तर तक बढ़ गई हैं कि व्यक्ति को उस स्थिति से गुजरना पड़ा है।

मुझे लगता है कि किसी तीसरे व्यक्ति के लिए किसी और के रिश्ते पर टिप्पणी करना बहुत पर्सनल सब्जेक्ट है, क्योंकि आप तब तक नहीं जानते, जब तक आप इससे नहीं गुजरते। इसलिए यदि वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने दीजिए। यह उनका जीवन है, जब तक यह आपको परेशान नहीं कर रहा है। लोगों को उनका स्पेस दें, उनकी गर्दन नीची न करें।