मशहूर स्क्रिप्ट राइटर और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सलीम खान की सेहत की खबर सुनते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स अस्पताल पहुंचे। इस लिस्ट में अब उनकी पूर्व बहू और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। मलाइका हाल ही में अपने बेटे अरहान के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचीं और सलीम खान की देखभाल का हाल जाना।
बेटे अरहान के साथ अस्पताल पहुंचीं मलाइकासलीम खान को बीते बुधवार को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस समय मलाइका अरोड़ा छुट्टी पर थीं और इसलिए अस्पताल नहीं पहुंच पाईं। जैसे ही वह मुंबई लौटीं, उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचकर सलीम खान की तबीयत की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा अरहान अरोड़ा भी मौजूद था। अस्पताल में मलाइका और अरहान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
सीमा सजदेह भी अस्पताल में थीं मौजूदमलाइका से पहले सीमा सजदेह भी सलीम खान को देखने हॉस्पिटल पहुंची थीं। सीमा सजदेह और सोहेल खान का तलाक साल 2024 में हुआ था। तलाक के बाद भी सीमा अपने बेटे निवान के साथ सलीम खान की सेहत का हाल जानने हॉस्पिटल आईं, जो इस रिश्ते में स्नेह और पारिवारिक जुड़ाव को दर्शाता है।
तलाक के बाद भी बने सहारामलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता भले ही 2017 में तलाक के बाद खत्म हुआ हो, लेकिन दोनों अक्सर पारिवारिक सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। इससे पहले मलाइका के पिता के निधन पर अरबाज खान तुरंत मलाइका के घर पहुंचे थे। उस समय सलमा खान, सलीम खान और सलमान खान सहित पूरा खान परिवार मलाइका के दुख में उनके साथ खड़ा था।
मलाइका और अरबाज का अब का जीवनमलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी और लगभग 20 साल तक उनका रिश्ता चला। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप शुरू किया। वहीं अरबाज खान ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की और हाल ही में वे माता-पिता बने हैं।