शाही ठाट-बाट, लग्जरी कारें और करोड़ों का बिजनेस – जानिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रॉयल लाइफ

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज का प्रीव्यू वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर धूम मच गई। लॉन्च इवेंट में खान परिवार और शो की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लेकिन सीरीज से इतर, आर्यन खान की आलीशान जिंदगी, लग्जरी कार कलेक्शन, बिजनेस साम्राज्य और नेटवर्थ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

आर्यन खान की पढ़ाई कहाँ हुई?

आर्यन खान, शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे बड़े बेटे हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की। यहां उन्होंने सिनेमैटिक आर्ट्स एंड टेलीविजन प्रोडक्शन में स्पेशलाइजेशन किया।
बिजनेस की दुनिया में आर्यन की एंट्री

फिल्म डायरेक्शन में कदम रखने से पहले ही आर्यन ने बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी। साल 2022 में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर D’YAVOL नामक स्ट्रीटवियर लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किया। इस ब्रांड के कपड़े बेहद एक्सक्लूसिव और महंगे होते हैं, जिससे उन्हें अच्छी-खासी आमदनी होती है।

इसके अलावा, आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख खान के साथ मिलकर D’YAVOL INCEPTION नाम से एक प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की ब्रांड भी लॉन्च किया है। यह वेंचर आज उनके बिजनेस पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है।

लग्जरी कारों का कलेक्शन

आर्यन खान को महंगी कारों का शौक विरासत में मिला है। उनकी गाड़ियों के कलेक्शन में कई हाई-एंड मॉडल शामिल हैं। इसमें मर्सिडीज GLS 350D, मर्सिडीज GLE 43 AMG कूपे, BMW 730 LD और ऑडी A6 जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। इन कारों की कीमत करोड़ों में है और यह उनकी रॉयल लाइफस्टाइल को और भी भव्य बनाती हैं।

नेटवर्थ और संपत्ति

लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी जाती है। मुंबई के अलावा उनके पास दिल्ली के पंचशील पार्क में भी एक शानदार घर है, जिसकी कीमत करीब 37 करोड़ रुपये बताई जाती है।

बिजनेस से होने वाली कमाई के अलावा आर्यन सोशल मीडिया एक्टिविटीज और ब्रांड शूट्स के जरिए भी अच्छा-खासा पैसा कमाते हैं। उनकी लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन और बिजनेस वेंचर्स यह साबित करते हैं कि वे शाहरुख खान के वारिस ही नहीं, बल्कि खुद की एक अलग पहचान भी बना रहे हैं।