मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। इससे धनश्री काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। इस बीच धनश्री ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से हुए तलाक को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने 60 करोड़ रुपये एलिमनी लेने पर चुप्पी तोड़ी। धनश्री ने साथी कंटेस्टेंट सिंगर आदित्य नारायण से कहा कि आधिकारिक तौर पर लगभग एक साल हो गया है। यह जल्दी हुआ क्योंकि यह आपसी सहमति से हुआ था, इसलिए जब लोग एलिमनी कहते हैं, तो यह गलत है। सिर्फ इसलिए कि मैं कुछ नहीं कह रही।
आप कुछ भी कहते रहेंगे? मेरे माता-पिता ने मुझे केवल उन लोगों के सामने अपनी सफाई देना सिखाया है जिनकी मुझे परवाह है। उन लोगों को समझाने में समय क्यों बर्बाद करें जो आपको जानते तक नहीं हैं? हमारी शादी को चार साल हो गए थे। उससे पहले हमने 6-7 महीने डेट किया था। गुजारा भत्ते से जुड़े आरोपों पर धनश्री ने कहा कि आखिरकार, जब आप ऐसा होते देखते हैं तो आपको दुख होता है। इसकी जरूरत नहीं थी। इसमें कुछ भी सच नहीं है। मुझे यह सोचकर और भी बुरा लगा कि उसने ऐसा क्यों किया? कोई बात नहीं, मैं हमेशा उसका सम्मान रखूंगी, यही मेरा विश्वास है।
अब, मुझे नहीं लगता कि मैं किसी को डेट कर सकती हूं। पिछले हफ्ते शो में धनश्री अपने कैरेक्टर पर सवाल उठाए जाने के बाद रो पड़ीं। धनश्री ने कहा था कि मैंने शो में कभी किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, फिर भी मैंने कभी अपनी निजी जिंदगी को शो में नहीं घसीटा। मुझे बताया गया कि मैं प्रभावित हो रही हूं, लेकिन ये सच नहीं है, मुझे यह माहौल पसंद नहीं है। उल्लेखनीय है कि धनश्री और चहल की शादी साल 2020 में हुई थी। शादी के बाद कपल अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार बरसाता नजर आता था। बाद में कथित तौर पर साल 2024 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। उनका 20 मार्च को तलाक हो गया। इस बीच, चहल के आरजे महवश को डेट करने की खबरें हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
अनाया बांगर ने आकृति नेगी के साथ बातचीत में शादी को लेकर कहा…‘राइज एंड फॉल’ शो में टांसजेंडर वुमैन अनाया बांगर भी चुनौती पेश कर रही हैं, जिनके पिता पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय बांगर हैं। सेक्स चेंज सर्जरी कराकर वो आर्यन से अनाया बनी हैं। शो के दौरान अनाया भी खुद से जुड़ी कई बातें बताती रहती हैं। अब अनाया ने बताया कि उन्हें शादी के हजारों प्रपोजल आ चुके हैं। एक ने तो शादी न करने पर उन्हें सुसाइड करने तक की धमकी दी। शो से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें अनाया और आकृति नेगी बातचीत करती नजर आ रही हैं।
अनाया से आकृति पूछती हैं कि वो कंटेट बनाती हैं? जवाब में अनाया ने कहा कि हां, मैं वहां बस सच ही बोलती हूं। फिर आकृति ने पूछा कि उन्हें सोशल मीडिया पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? इस पर अनाया कहती हैं कि जितना हेट कमेंट सेक्शन में मिलता है, उतना ही प्यार मुझे DM में आता है। मुझे 30 से 40 हजार शादी के प्रपोजल आ चुके हैं। अनाया की ये बातें सुन आकृति हैरान रह जाती हैं।
अनाया ने कहा कि वे बिना कुछ जाने कहते हैं कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं। शादी कर लो नहीं तो मार दूंगा खुद को। बता दें ‘राइज एंड फॉल’ में कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अरबाज पटेल, आरुष भोला, बाली, अर्जुन बिजलानी, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित जैसे सेलेब्स भी हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पिछले दिनों शो बीच में ही छोड़ दिया।