‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच अब सिर्फ खेल और टास्क ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी सामने आने लगे हैं। इसी दौरान मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें अपने पिता की पहचान की वजह से किस तरह अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ता है। रीति ने बातचीत में कहा कि उन्हें रेप और जान से मारने जैसी धमकियां तक मिल चुकी हैं।
रीति तिवारी ने यह बात अरिश्फा खान, उदिती और मैरी कॉम के साथ बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक तौर पर कुछ भी बोलते समय उन पर हमेशा अतिरिक्त दबाव रहता है। उनके मुताबिक, उन्हें अपने हर बयान को लेकर काफी सावधान रहना पड़ता है, क्योंकि उनके पिता मनोज तिवारी की पहचान से उनके शब्दों को जोड़कर देखा जाता है।
रीति ने कहा कि अगर वह कोई बात कहती हैं तो उसे अक्सर इस तरह देखा जाता है कि यह मनोज तिवारी की बेटी का बयान है। उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्हें धमकियों का भी सामना करना पड़ा है। रीति के इस खुलासे पर बातचीत में मौजूद अरिश्फा खान और उदिती हैरान नजर आईं, जबकि मैरी कॉम ने कहा कि वह उनकी स्थिति को समझती हैं।
रीति ने आगे बताया कि उनके अपने विचारों को भी कई बार उनके पिता की राय मान लिया जाता है। यही वजह है कि मीडिया या सार्वजनिक मंच पर बोलते समय उनके लिए दबाव और बढ़ जाता है।
घर में मैरी कॉम से भी हुई बहसइसी एपिसोड में रीति तिवारी और मैरी कॉम के बीच घर के काम को लेकर बहस देखने को मिली। रीति किचन में अपने लिए चाय बना रही थीं, तभी मैरी कॉम ने उनसे बर्तन धोने की ड्यूटी के बारे में पूछा। रीति ने बताया कि उनकी और ओपी की बर्तन धोने की जिम्मेदारी है और वह चाय बनाने के बाद बर्तन साफ कर देंगी।
कुछ समय बाद जब ओपी बर्तन धोने पहुंचे तो मैरी कॉम ने उनसे भी ड्यूटी को लेकर सवाल किया। इस पर रीति ने दोबारा कहा कि वह चाय खत्म करने के बाद बर्तन धोएंगी। मैरी ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रीति काफी देर से चाय बना रही हैं।
बात बढ़ने पर रीति ने मैरी से कहा कि वह उनका सम्मान करती हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वह उनकी हर बात सुनेंगी। इस बहस के दौरान नॉमिनेशन टास्क का मुद्दा भी सामने आया। रीति ने उस टास्क में मैरी कॉम को यह कहते हुए नॉमिनेट किया था कि वह उन्हें और जानना चाहती हैं।
कौन हैं रीति तिवारी?रीति तिवारी भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी हैं। उनकी मां का नाम रानी तिवारी है। मनोज तिवारी और रानी तिवारी साल 2012 में अलग हो गए थे। रीति खुद सिंगर, कंपोजर और गीतकार हैं।
‘बिग बॉस 20’ में रीति की एंट्री के दौरान उनके पिता मनोज तिवारी भी उन्हें घर तक छोड़ने पहुंचे थे। मनोज तिवारी खुद भी इस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। रीति के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।