भारतीय सिनेमा में एक ऐसी अभिनेत्री का आगमन हुआ है जो जिस फिल्म को हाथ लगा रही हैं वह ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। अपने 9 साल के फिल्म करियर में इस अभिनेत्री ने अब तक 10 से ज्यादा हिट देते हुए हिन्दी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और साउथ की नयनतारा व सामंथा रूथ प्रभु को पीछे छोड़ दिया है। 28 वर्षीय इस अभिनेत्री ने वर्ष 2016 में सिनेमा में कदम रखा था और अब यह हसीना आने वाले समय में हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार सलमान खान के साथ बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त करेगी क्योंकि इसके साथ इस लकी चार्म का नाम जुड़ गया है।
कौन है ये हसीना? हमें उम्मीद है कि हमारे पाठक इस अभिनेत्री को पहचान गए होंगे और यदि नहीं पहचान पाए हैं तो बताते हैं यह अभिनेत्री हैं रश्मिका मंदाना, जो कभी नेशनल क्रश के खिताब से नवाजी जा चुकी हैं। उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म छावा ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कारोबार करते हुए एक नया इतिहास रचने में सफलता प्राप्त की है।
इस साउथ हसीना ने साल 2016 में रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म किरिक पार्टी से फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद से रश्मिका मंदाना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रश्मिका गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, सरीलेरू निक्केवरू, भीष्मा, पुष्पा- द राइज, वारिषु, एनिमल, पुष्पा 2 द रूल जैसी हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में में नजर आने के साथ अमिताभ बच्चन के साथ गुडबॉय में भी नजर आई थीं। दुर्भाग्य सें उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी। इसमें उन्होंने अमिताभ की बेटी की भुमिका निभाई थी। यह उनकी हिन्दी में पहली फिल्म थी। और अब वह विक्की कौशल की फिल्म छावा से बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही हैं। रश्मिका ने लगातार तीन हिट फिल्में दी हैं।
3 फिल्मों की कमाई 3 हजार करोड़ के करीबबता दें, साल 2023 में रश्मिका को रणबीर कपूर की एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 905 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद रश्मिका साल 2024 में अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2- द रूल में नजर आईं, जिसकी कमाई 1800 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है और अब रश्मिका की फिल्म छावा ने अपने पहले ही वीकेंड में 116 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
कुल मिलाकर इन तीनों फिल्मों की कमाई (2821 करोड़ रुपये) 3000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। बता दें, छावा रश्मिका मंदाना के करियर की आठवीं 100 करोड़ी क्लब में एंट्री करने वाली फिल्म है।
'सिकंदर' से मचाएगी गदरहिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने के बाद अब रश्मिका बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान संग मास एक्शन फिल्म सिकंदर में नजर आएंगी। गजनी के डायरेक्टर ए आर मुरुगोदास इस फिल्म को बना रहे हैं। फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म मार्च 2025 के अंत में ईद के मौके पर रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि 'सिकंदर' को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि इसमें सलमान खान हैं, दूसरा शानदार डायरेक्टर ए आर मुरुगदास और तीसरा लकी चार्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं।