2 News : रश्मिका ने ‘किंगडम’ रिलीज होने पर विजय के लिए शेयर की पोस्ट, सिद्धार्थ ने बर्थडे गर्ल कियारा पर लुटाया प्यार

साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा की मचअवेटेड फिल्म 'किंगडम' गुरुवार (31 जुलाई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हिंदी में इसका टाइटल 'साम्राज्य' रखा गया है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिएक्शंस मिल रही हैं। इसके लीड एक्टर विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी विजय के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे पता है कि 'किंगडम' आपके लिए और आपके चाहने वालों के लिए कितनी मायने रखती है।”' इसके साथ रश्मिका ने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए मनम कोट्टिनम, विजय और 'किंगडम' लिखा।

विजय ने भी इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “मनम कोट्टिनम।” ऐसा पहली बार नहीं है, जब रश्मिका ने विजय को इस तरह सपोर्ट किया हो। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के वक्त भी रश्मिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से विजय की जमकर सराहना की थी। ट्रेलर को पोस्ट करते हुए रश्मिका ने लिखा था, “वाह! क्या ट्रेलर है! गजब! इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद 4 दिन और इंतजार करना पड़ रहा है। ये तो नाइंसाफी है! विजय देवरकोंडा, मैं हमेशा कहती हूं कि आप अलग हो! मैं चाहती हूं कि मैं अपना अभिनय इतना अच्छा कर लूं कि आपके अभिनय के 50% तक पहुंच सकूं।”

रश्मिका के साथ साउथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी 'किंगडम' पर प्यार बरसाया था। तब विजय ने लिखा था, “काश मैं आप सभी को बता पाता कि इस वक्त क्या महसूस कर रहा हूं।” बता दें 'किंगडम' के डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी हैं। इसमें विजय एक सीक्रेट मिशन पर निकले भारतीय जासूस 'सूरी' का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे के भी अहम रोल हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गई है। उल्लेखनीय है कि रश्मिका और विजय के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर सबके सामने प्यार का इजहार नहीं किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियाणा आडवाणी ने 2023 में राजस्थान में की थी शादी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने 31 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक रोमांटिक पोस्ट के साथ उन्हें बर्थडे विश किया। फैंस इस पोस्ट पर भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर कियारा की एक पुरानी वेकेशन की तस्वीर शेयर की। इसमें कियारा निऑन पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में दिख रही हैं। कियारा सड़क पर चलते हुए कैमरे की ओर देख मुस्कुरा रही हैं। उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “हर जगह मेरी सबसे पसंदीदा मुस्कान। हैप्पी बर्थडे, लव।”

इसके बाद उन्होंने एक पिंक दिल वाली इमोजी भी शेयर की। बता दें 15 जुलाई को कपल के जीवन में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ जब उनका घर एक नन्हीं परी की किलकारियों से गूंज उठा। कपल ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था, “हमारे दिल भरे हुए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक प्यारी सी बेटी का आशीर्वाद मिला है।” कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान की स्वर्ण नगर के रूप में मशहूर जैसलमेर में शादी की थी।

दोनों की लव स्टोरी ‘शेरशाह’ फिल्म में साथ काम करने के दौरान शुरू हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देंगी। इस मूवी में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ को जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'परम सुंदरी' में देखा जाएगा, जो 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।