पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। साउथ इंडियन डायेरक्टर संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी थी। फैंस ने इसके सभी कलाकारों पर भरपूर प्यार लुटाया। साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका भी फिल्म के बाद से ही जबरदस्त लाइमलाइट में है। उनकी रणबीर के साथ जोड़ी खूब फबी।
उन्होंने ‘गीतांजलि’ का किरदार निभाया था। रश्मिका की फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ है। अब खबर आ रही है कि फिल्म की सक्सेस के बाद से रश्मिका ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब इस पर रश्मिका की रिएक्शन सामने आई है। एक पोर्टल ने लिखा कि रश्मिका ने ‘एनिमल’ की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह एक फिल्म के लिए 4-4.5 करोड़ रुपए ले रही हैं।
इस पर रश्मिका ने जवाब दिया, “कौन कह रहा है। यह सब देखने के बाद लगता है कि मुझे इस बारे में सोचना चाहिए। अगर मेरे प्रोड्यूसर पूछेंगे क्यों फीस बढ़ानी है तो मैं कहूंगी कि मीडिया कह रहा है सर। मुझे उनकी बातें माननी चाहिए शायद...क्या करूं अब?” बता दें कि रश्मिका की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अल्लू अर्जुन उनके साथ लीड रोल में हैं।
रश्मिका तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ और विकी कौशल के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ मंस दिखेंगी। चर्चा है कि ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में भी रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रश्मिका ‘गुड बॉय’, ‘मिशन मजनूं’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा द राइज’ उनके करिअर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।
करण जौहर का नया शो वेलेंटाइन डे पर होगा ओटीटी पर स्ट्रीम, हैं सच्ची प्रेम कहानियांमशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की शख्सियत कुछ ऐसी है कि वे हमेशा खबरों में बने रहते हैं। उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट रही हैं। पिछले साल करण ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के माध्यम से करीब 5 साल बाद डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी। पिछले दिनों करण का ओटीटी पर आने वाला चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन खत्म हुआ था। करण की निजी जिंदगी में भी काफी हलचल रहती है।
बहरहाल हम बात कर रहे हैं करण के एक नए शो ‘लव स्टोरियां’ की। आज बुधवार (7 फरवरी) को इसका प्रोमो रिलीज किया गया। यह भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर आएगा। इसमें करण लव स्टोरी के बारे में बात करते नजर आएंगे जिसमें रियल लाइफ लव स्टोरी से लेकर मॉडर्न लव तक की बात की जाएगी। शो वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के मौके पर रिलीज होगा। इसमें लोग रियल लाइफ लव स्टोरी बताएंगे।
इस पूरे एपिसोड के 6 पार्ट होंगे। सीरीज में रियल लोगों की कहानियां होंगी, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और प्यार पाने के सफर में मुसीबतों का सामना करते हैं। कहानी 6 डायरेक्टर्स अक्षय इंडिकर, अर्चना फड़के, कॉलिन डी कुन्हा, हार्दिक मेहता, शाजिया इकबाल और विवेक सोनी की जुबानी देखने को मिलेगी। 'लव स्टोरियां' सोशल मीडिया कम्युनिटी के 'इंडिया लव प्रोजेक्ट' फीचर रियल लाइफ लव स्टोरीज पर बेस्ड है।