आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ तीन घंटे 30 मिनट से अधिक लंबी है, लेकिन इसके बावजूद फैंस का रोमांच और प्यार लगातार बरकरार है। बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट ने दो हफ्ते से लगातार धमाका किया है, वहीं अब फैंस धुरंधर 2 के लिए भी उत्साहित हैं, जो मार्च 2026 में रिलीज़ होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। पहले पार्ट के अंत में कुछ ऐसे झलकें दी गई हैं, जो फैंस को पार्ट 2 के लिए उत्साहित कर रही हैं और कई सवाल पैदा कर रही हैं, जिनके जवाब दूसरे पार्ट में मिलेंगे।
धुरंधर में बड़े साहब का किरदारफिल्म में कई किरदार हैं, जिनमें से रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना का किरदार पहले ही खत्म हो चुका है। वहीं कुछ किरदार दूसरे पार्ट में भी दिखेंगे। उनमें सबसे चर्चित है बड़े साहब, जिसने चौधरी असलम को पुलिस से सस्पेंड होने के बाद नौकरी दी थी। पहले पार्ट में संजय दत्त का किरदार बड़े साहब को किसी चीज़ को संभालते हुए दिखाता है, लेकिन उनकी असली पहचान का खुलासा नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस किरदार की पहचान को लेकर काफी उत्सुक हैं।
कुछ फैंस का दावा है कि बड़े साहब का किरदार दाउद इब्राहिम का होगा। ऐसा संकेत तब मिला जब फिल्म के अंत में कास्ट के किरदार को दिखाया गया। बताया गया है कि इस रोल को दानिश इकबाल ने निभाया है। हालांकि, बड़े साहब को स्क्रीन पर केवल कुछ सेकंड के लिए दिखाया गया, लेकिन पार्ट 2 में यह किरदार विस्तार से दिखाई देगा।
मसूद अजहर हो सकता है बड़े साहब?कुछ थ्योरीज़ में यह माना जा रहा है कि बड़े साहब मसूद अजहर हो सकते हैं। फिल्म की ओपनिंग में आर माधवन के अजय सान्याल के किरदार को कंधार में IC814 हाईजैकिंग के दौरान आतंकवादियों के साथ बातचीत करते दिखाया गया है। इस वार्ता के दौरान भारतीय सरकार को बंधकों की रिहाई के लिए मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा करना पड़ा था। अगर बड़े साहब सचमुच मसूद अजहर हैं, तो यह कहानी के कई हिस्सों को जोड़ने में मदद करेगा।
ओसामा बिन लादेन का कनेक्शनकुछ यूजर्स का मानना है कि बड़े साहब कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो पीछे से सारा खेल चला रहा है। फिल्म की टाइमलाइन के अनुसार, उस समय ओसामा बिन लादेन जिंदा थे, जबकि 2011 में उनकी मौत हो गई थी। इस आधार पर फैंस सोचते हैं कि शायद बड़े साहब का किरदार ओसामा बिन लादेन से प्रेरित हो सकता है।
धुरंधर 2 की लंबाई और शूटिंगपहले पार्ट की तरह, धुरंधर 2 भी लंबा हो सकता है। दानिश पंडोर, जिन्होंने उजैर बलोच का किरदार निभाया था, ने हाल ही में इंडिया टीवी शोबिज में खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में खत्म हो गई थी, जो जुलाई 2024 में शुरू हुई थी। आदित्य धर ने कुल 16 महीनों में दोनों पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली। उन्होंने यह भी कहा कि धुरंधर 2 की अवधि पहले पार्ट जितनी ही होगी।