रणवीर सिंह ने दिल्ली की वेडिंग में किया जबरदस्त डांस, दिशा पाटनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को दिल्ली की एक शादी में देखा गया। इस दौरान वह हमेशा की तरह अपने बिंदास और एनर्जेटिक अंदाज में नजर आए। वेडिंग फंक्शन में रणवीर सिंह ने जमकर डांस किया। वेडिंग फंक्शन से रणवीर सिंह के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें उन्हें उनकी फिल्म ‘सिंबा’ (Simba) के ‘आंख मारे’ और दूसरे सॉन्ग्स पर डांस करते देखा जा सकता है। इस अवसर के लिए, रणवीर ने ऑल ब्लैक सूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने अपने सिग्नेचर ब्लैक सनग्लासेस को एक्सेसराइज किया था। इसके साथ उन्होंने स्लीक पोनीटेल बांधी थी।

रणवीर सिंह ने मेहमानों और दुल्हन के साथ जमकर डांस किया, जिसके वीडियो सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणवीर सिंह के वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। रणवीर सिंह का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'वह बहुत ही शानदार लग रहे हैं और एनर्जी तो देखो। कमाल की एनर्जी है।' वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, 'दिल्ली की एक शादी में रणवीर सिंह का कमाल।' वीडियो पर यूजर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर सिंह की एनर्जेटिक डांस और फ्रेंडली बिहेवियर की तारीफ करते नहीं थक रहे।

आपको बता दे, दिल्ली की इस शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) भी दिखाई दीं। इस शादी में दिशा पाटनी को 'डु यू लव मी' गाने पर डांस करते हुए देखा गया। दिशा पाटनी भी पिंक कलर की ब्रालेट और शिमरी पैंट में बेहद स्टाइलिश और हॉट नजर आई।

रणवीर सिंह और दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्में

दोनों के वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 13 मई के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में शालिनी पांडे दिखाई देंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास रोहित शेट्टी की सर्कस भी हैं, जिसकी शूटिंग वो अभी भी कर रहे हैं। दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिखाई देंगी।