एयरपोर्ट पर रणवीर ने दीपिका को किया किस, वीडियो वायरल, सलमान खान का भतीजा भी कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल हजबैंड-वाइफ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच शानदार बोंडिंग देखने को मिलती है। वे दोनों अक्सर साथ-साथ मस्ती के मूड में नजर आते हैं। इस बीच कपल का एक वीडियो सामने आया है। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे रोमांटिक अंदाज में दिखे। वीडियो पपराजी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसमें देख सकते हैं कि दीपिका जब गाड़ी से उतरती हैं, तो रणवीर रोमांटिक तरीके से उन्हें रिसीव करने जाते हैं। इसके बाद वह उनका हाथ पकड़कर आगे-आगे चलते हैं।

कपल फनी अंदाज में फोटोग्राफर को पोज भी देते हैं। इस दौरान जब उनकी आगामी फिल्म '83' की बात की गई तो रणवीर ने दीपिका के लिए कहा, 'ये प्रोड्यूसर हैं फिल्म की।' इतना कहकर वे दीपिका को किस करते हैं। अपने अजीबोगरीब डेसिंग सेंस के लिए मशहूर रणवीर टाइगर प्रिंट स्वेटर के साथ रेड पेंट तथा दीपिका ब्लैक एंड व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखे। आपको बता दें कि 83 फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी हैं कोविड-19 से पीड़ित

बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोनावायरस लोगों की नींद उड़ा रहा है। पिछले दिनों कमल हासन, काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और उर्मिला मातोंडकर इसकी चपेट में आए थे। अब सोमवार को करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। इसके बाद सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। अब सोहेल के बेटे योहान के भी कोविड-19 हो गया है। खबरों के अनुसार 10 साल के योहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इतना ही नहीं सीमा की बहन भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। कहा जा रहा है कि बीएमसी ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए उस जगह को सील कर दिया है जहां सीमा और योहान रहते हैं। उस बिल्डिंग के लोगों का आरटीपीसीआर भी किया जाएगा। ये सभी सेलेब्स बीते दिनों करण जौहर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर हुई पार्टी में पहुंचे थे।