नागिन की तरह बलखाई रानी चटर्जी, जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को किया मदहोश; वीडियो

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक बार फिर अपने फैंस के दिल जीत लिए हैं। साड़ी पहनकर किए गए उनके दमदार डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। रील वीडियो देखकर लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके इस किलर अंदाज को बार-बार देख रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में रानी चटर्जी का नाम उन चंद एक्ट्रेसेज में लिया जाता है जो अक्षरा सिंह, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे को जबरदस्त टक्कर देती हैं। कई सालों से रानी चटर्जी ने अपने अभिनय और अंदाज से न सिर्फ यूपी-बिहार बल्कि पूरे भोजपुरी दर्शकों के बीच एक खास जगह बना ली है। रानी की अदाओं पर फैंस दिल हार जाते हैं और उनके हर वीडियो को दिल खोलकर पसंद करते हैं।

ताज़ा वीडियो में रानी ने साड़ी पहन नागिन स्टाइल में ऐसे मूव्स किए हैं कि देखने वाले मदहोश हो गए हैं। उन्होंने अपने डांस के साथ-साथ एक्सप्रेशंस से भी लोगों को दीवाना बना दिया है। उनका देसी लुक हमेशा से ही लोगों के दिल को छू जाता है और यह वीडियो इस बात का ताजा उदाहरण है।
रानी चटर्जी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। लाखों फैंस उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और उनके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रानी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई है। वेब सीरीज़ ‘मस्तराम’ में उनका बोल्ड अवतार देखने को मिला था, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया था।

अब तक रानी ने पवन सिंह से लेकर रवि किशन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और हर बार अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उनकी फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। हर किरदार में वह जान डाल देती हैं, यही वजह है कि आज भी वह भोजपुरी सिनेमा की क्वीन मानी जाती हैं।

अगर आपको नया रील वीडियो नहीं देखा है, तो जरूर देखें क्योंकि रानी चटर्जी ने एक बार फिर फैंस का दिन बना दिया है।