2 News : इनके साथ शादी करने जा रहे हैं रणदीप हुड्डा, BB-17 में किस करते दिखे ईशा-समर्थ, Video वायरल

अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी इंटेंस एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रणदीप ऐसी फिल्में चुनते हैं, जिनको सबजेक्ट लीक से हटकर होता है। ऐसे में कई सालों के करिअर के बावजूद उनके खाते में गिनी-चुनी फिल्में ही हैं। फिलहाल रणदीप अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। वे जल्द ही फैंस को खुशखबरी देने वाले हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणदीप इसी महीने यानी नवंबर में शादी रचाने जा रहे हैं।

हालांकि अभी मैरिट डेट का खुलासा नहीं हुआ है। मुंबई में होने वाली शादी में सिर्फ रणदीप के करीबी ही शामिल होंगे। सूत्र ने बताया कि रणदीप सोशल मीडिया का ध्यान शादी की ओर नहीं खींचना चाहते। ऐसे में वे इसका प्रचार नहीं कर रहे। 47 साल के रणदीप की गर्लफ्रेंड लिन लैशराम 37 साल की हैं। रणदीप ने साल 2021 में लिन के बर्थडे पर रिश्ते को लेकर बात कही थी। सफारी के दौरान भी दोनों ने पोज दिया था और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

वह मणिपुर से हैं और एक मॉडल हैं। रणदीप के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म में दिखाई देंगे, जिसमें वे फ्रिडम फाइटर की भूमिका निभाएंगे। रणदीप फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। रणदीप ‘सरबजीत’, ‘किक’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की हरकत पर भड़के फैंस

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन भी खूब चर्चाओं में है। शो में कई ट्विस्ट आ चुके हैं। पिछले सप्ताह समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। अब समर्थ की ईशा मालवीय के साथ लव स्टोरी देखने को मिल रही है। हालांकि फैंस को उनका बर्ताव पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक ही बेड पर नजर आ रहे हैं।

इस बीच समर्थ ने ईशा को गले से लगाया हुआ है और वो उन्हें किस करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद समर्थ ने खुद को और ईशा को चादर से कवर कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “निब्बा निब्बी बिग बॉस को अब कुछ और ही शो बनाते हुए। सलमान खान भाई ये आपका फैमिली शो है।” ये वीडियो वायरल हो चुका है। यूजर्स इस पर भड़क रहे हैं।

देखें उनके कमेंट :- “यह 19 साल की लड़की कितनी बेशर्म हो सकती है।”, “इतनी इमेज किसी ने डैमेज नहीं की होगी, जितनी ईशा ने खुद की की है।”, “यार इनको कहीं और भेजो।”, “बिग बॉस आजकल टेम्पटेशन आइलैंड से इंस्पायर है।”, “ऐसा लगता है जैसे बिग बॉस समय के साथ चलने और मिक्स्चर में ज्यादा मसाला जोड़ने की कोशिश कर रहा है। सलमान खान भाई फैमिली शो या मसालेदार ड्रामा?”