2 News : रणबीर ने इसलिए छोड़ दी किशोर की बायोपिक, इन्होंने किया खुलासा, हुमा की फोटो पर सोनाक्षी का मजेदार कमेंट


एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही मूवी ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें रणबीर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को मेकर्स दो पार्ट में बना रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर आएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज होगा। इसी बीच खुलासा हुआ है कि ‘रामायण’ के लिए रणबीर ने दिवंगत महान गायक किशोर कुमार की बायोपिक छोड़ दी। मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु ने हाल ही में बीबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर के साथ फिर से काम करने की अपनी इच्छा के बारे में बात की। अनुराग ने इस बारे में कहा कि हां, उम्मीद है।

हम दोनों तो कोशिश करते ही रहते हैं। हो नहीं रहा है। वो भी काम कर रहा है काफी सारी फिल्मों में। रणबीर के सामने एक कठिन ऑप्शन था और उन्होंने किशोर कुमार की बायोपिक की बजाय ‘रामायण’ को चुना। रणबीर के पास लाइफ में पसंद थी। और बेचारे के पास वो पसंद इतनी मुश्किल थी। किशोर या ‘रामायण’। कौन सा पहले शुरू करे। बहुत कठिन विकल्प था उसके लिए। और उसने फिर ‘रामायण’ चुना। मुझे लगता है कि यह सही निर्णय था। उल्लेखनीय है कि अनुराग और रणबीर ने साल 2012 की फिल्म ‘बर्फी’ और 2017 की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में साथ काम किया है।

इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अनुराग ने आमिर खान को किशोर की बायोपिक का ऑफर दिया है। खबर है कि वे फिल्म पर चर्चा के लिए अब तक 4-5 बार मिल चुके हैं। आमिर इस बायोपिक के लिए अनुराग के विजन से बेहद प्रभावित हैं। जब मिडडे ने इस पर अनुराग से रिएक्शन मांगी तो उन्होंने साफ कहा कि जब तक सब कुछ फाइनल नहीं होता और कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं होता, मैं कुछ नहीं कहूंगा। अनुराग ने ये भी जोड़ा कि इस प्रोजेक्ट ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैं दुआ करता हूं कि इस बार यह सच में सेट तक पहुंचे। इसलिए मैं इस पर बात करके इसे जिंक्स नहीं करूंगा।
हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के बीच है काफी मजबूत बोंडिंग

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी में कई सालों से काफी गहरी दोस्ती है। दोनों अक्सर साथ दिखती हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जिनमें उनका बॉन्ड साफ नजर आता है। अब सोनाक्षी ने हुमा की लेटेस्ट शेयर की गई तस्वीरों पर एक मजेदार कमेंट किया है। उनके इस कमेंट पर फैंस हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट कर रहे हैं। हुमा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो व्हाइट टैंक टॉप, व्हाइट डेनिम जैकेट और ब्लू डेनिम जीन्स पहने नजर आ रही हैं। इनमें हुमा ने जीन्स के बटन और चेन खोली हुई है।

हुमा सिंपल इयररिंग्स पहने हैं और उनके बाल खुले हुए हैं। हुमा की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। भूमि पेडनेकर ने फायर इमोजी बनाई है। हाल ही पिता बने ‘छावा’ फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। सोनाक्षी की बात करें तो उन्होंने अपने दोस्त की तस्वीरों पर कमेंट करके लिखा, “चेन खुली है।’ इस कमेंट पर कुछ यूजर्स ने हंसी वाली इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा पिछली बार फिल्म 'मालिक' में नजर आई थीं। अब हुमा की पाइपलाइन में 'बयान', 'जॉली एलएलबी 3', 'पूजा मेरी जान', 'गुलाबी' जैसी फिल्में हैं। दूसरी ओर, सोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' पिछले महीने रिलीज हुई थी। फिल्म को खास रिस्पोंस नहीं मिला। इसके डायरेक्टर सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा थे।