रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा प्रोजेक्ट की पहली झलक हाल ही में सामने आई, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया। अब फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है — जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
एक दशक से चल रही थी तैयारी‘रामायण’ कोई सामान्य फिल्म नहीं है — इसके निर्माण की नींव करीब 10 साल पहले रखी गई थी। इस पौराणिक कथा को सही ढंग से प्रस्तुत करने के लिए मेकर्स ने वर्षों तक रिसर्च और परिश्रम किया। स्क्रिप्ट से लेकर संवाद तक, हर पहलू में भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों की गहराई को समेटने का प्रयास किया गया है।
संवादों में झलके वेदों और शास्त्रों के तत्वफिल्म की संवाद लेखन प्रक्रिया में कोई चूक न हो, इसके लिए पंडितों और धर्मशास्त्रों के विद्वानों की सहायता ली गई। विशेष रूप से ‘वशिष्ठ योग शास्त्र’ जैसे प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन करके संवाद और स्क्रीनप्ले तैयार किए गए हैं। हर दृश्य को इस तरह रचा गया है कि वह आध्यात्मिकता, मर्यादा और संस्कृति से भरपूर हो।
दमदार स्टारकास्टइस ऐतिहासिक फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी को सीता माता की भूमिका सौंपी गई है। साउथ सुपरस्टार यश रावण के रूप में स्क्रीन पर दिखेंगे। अन्य अहम किरदारों में सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) शामिल हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, लारा दत्ता, कुनाल कपूर, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
भव्य रिलीज़ प्लानइस प्रोजेक्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा और यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।