बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। निर्देशक नितेश तिवारी के नेतृत्व में बन रही इस मेगा फिल्म का पहला भाग फिल्माया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट में रणबीर के साथ साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे बड़े सितारे भी अहम किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX पर बेहद सूक्ष्मता से काम किया जा रहा है और इसके लिए करीब 300 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
VFX का लंबा सफरपिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण: भाग 1’ की शूटिंग जून 2025 तक पूरी हो चुकी थी। इसके बाद निर्देशक नितेश तिवारी ने एडिटिंग का काम भी लगभग खत्म कर लिया और फिल्म की रनटाइम को भी तय कर दिया है। जानकारी के अनुसार, VFX का पहला चरण पूरा कर लिया गया है और अब टीम अगले विस्तृत पोस्ट-प्रोडक्शन फेज़ की ओर बढ़ रही है। इस दौरान फिल्म के विजुअल्स को और अधिक शानदार बनाने पर ज़ोर दिया जाएगा, ताकि बड़े पर्दे पर दर्शकों को भव्य अनुभव मिल सके।
कब होगी रिलीज?रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और उनकी टीम फिल्म का फाइनल कट 2026 की गर्मियों तक तैयार कर देंगे। इसके बाद इसे दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म से जुड़ा मार्केटिंग प्लान पहले से ही बनाया जा चुका है और इसे तय समय पर लागू किया जाएगा।
सबसे बड़ी फिल्मों में से एक‘रामायण’ को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। जहां पहले भाग की एडिटिंग अंतिम चरण में है, वहीं दूसरे भाग के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही ‘रामायण: भाग 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। दर्शकों और इंडस्ट्री को इस प्रोजेक्ट से बड़ी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक फिल्म माना जा रहा है।