एक्टर रणबीर कपूर को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। रणबीर की पिछली फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी। इसमें रणबीर ने कमाल की एक्टिंग की। फिल्म ने देश-विदेश में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। यह रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी हिट मूवी साबित हुई। इसके बाद से ही फैंस रणबीर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर काफी वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे, जिसे दो पार्ट में बनाया जाएगा।
फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट ये है कि सोमवार (30 जून) को इस महाकाव्य के भाग 1 की शूटिंग पूरी हो गई। सेट से रैप अप पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पूरी स्टारकास्ट केक कट और एन्जॉय करती हुई नजर आ रही है। इस बीच रणबीर भी को एक्टर रवि दुबे को गले लगाते हुए दिखे। बता दें कि ‘रामायण’ में रणबीर भगवान श्रीराम का किरदार अदा कर रहे हैं, जबकि रवि लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। माता सीता के किरदार में साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी हैं। रैप अप पार्टी के दौरान सेट पर केक कटिंग भी की गई, जिसमें रणबीर और रवि मौजूद थे।
इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने स्पीच दी। इसके बाद पूरी स्टारकास्ट को तालियां बजाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो में साई पल्लवी नजर नहीं आईं। पूर्व में ‘रामायण’ के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल पोस्टर या अनाउंसमेंट वीडियो जारी नहीं किया गया है। फिल्म में ‘केजीएफ’ फेम सुपरस्टार यश भी हैं, जो रावण के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल को हनुमान जी की भूमिका के लिए चुना गया है।
खत्म होने को है ‘रामायण’ मूवी के लोगो या फर्स्ट लुक का इंतजारकरीब 835 करोड़ रुपए के बजट वाली ‘रामायण’ को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार फिल्म का पहला लुक या लोगो दो दिन बाद शेयर किया जा सकता है। मेकर्स इस फिल्म का लोगो या पहला लुक 3 जुलाई को अनवील करेंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का टीजर 3 मिनट लंबा है जो बनकर तैयार है।
कहा यह भी जा रहा है कि मेकर्स इसे जल्द ही आउट करने के प्लान में नहीं है क्योंकि फिल्म को थिएटर तक आने में काफी वक्त बाकी है। पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट साल 2027 में आएगा। फिल्म के पहले पार्ट में सीता हरण दिखाया जाएगा। हालांकि ये भी अभी तक आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं है। बीते साल इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा था कि मैंने दशक पहले इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था जिसने 5000 से अधिक वर्षों तक अरबों दिलों पर राज किया है। आज मैं इसे शेप होता हुआ देख काफी खुश हूं। इस ग्रेटेस्ट एपिक को देखने के लिए तैयार हो जाइए।