टीवी पर फिर दिखाई जाएगी 'रामायण', अब इस चैनल पर होगा प्रसारण

रामानंद सागर की लोकप्रिय गाथा रामायण एक बार फिर टेलीविजन पर आने वाली है। पिछले लॉकडाउन में इसे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया गया था। अब इस साल रामायण को कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। रामायण प्रभु श्रीराम की जीवनी से प्रेरित है। इसे कई एपिसोड में बनाया गया था। हालांकि 2020 में इसे कुछ छोटा किया गया था। इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है और इसने एक बार फिर कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे।

बता दे, रामायण रामानंद सागर ने बहुत ही विस्तार से बनाई है। इसके हर एक पात्र को सजीव करने का प्रयास किया गया है। इसके चलते यह सभी को बहुत पसंद आती है। 1987 के समय में यह शो इतना पसंद किया जाता था कि जब यह प्रसारित किया जाता था, तब रोड पर अघोषित कर्फ्यू लग जाता था और सभी लोग बड़े चाव से इसे देखा करते थे। रामायण के चलते लोगों में काफी संस्कार भी विकसित हुए थे। रामायण के तीनों कलाकार(अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी) आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हैं। उनकी पोस्ट वायरल होती हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं।

बता दे, अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। वहीं अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। लोग आज भी इस गाथा को देखना पसंद करते हैं।