ग्लोबल स्टार राम चरण अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रही है और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में ग्लोबली रिलीज होगी।
आधा सफर पूरा, शूटिंग और एडिटिंग जारीफिल्म से जुड़े ताज़ा अपडेट ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने राम चरण और टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग जोरों पर है और साथ ही एडिटिंग का काम भी चल रहा है। पोस्ट में लिखा गया— “क्राफ्ट्समैन एट वर्क, टीम दिन-रात मेहनत कर रही है, शूट और एडिट साथ-साथ हो रहे हैं, फिल्म ने अपने प्रोडक्शन का आधा सफर पूरा कर लिया है।”
फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंटराम चरण की दमदार परफॉर्मेंस और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए वे दुनिया भर में मशहूर हैं। ऐसे में ‘पेड्डी’ से जुड़ा हर अपडेट उनके फैंस को रोमांचित कर रहा है। खासकर टीज़र और बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो सामने आने के बाद से फिल्म के चारों तरफ चर्चा और बढ़ गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का पहला सिंगल रिलीज होते ही चार्टबस्टर साबित होगा।
स्टारकास्ट और निर्देशनइस फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने किया है।
27 मार्च 2026 को होगी रिलीज
‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार चरम पर है और अब रिलीज डेट तय होने के बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई है। फिल्म 27 मार्च 2026 को ग्लोबली रिलीज होगी और माना जा रहा है कि यह राम चरण के करियर की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है।