बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल पलों को भी फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलतीं। शादी के बाद का हर त्यौहार उनके लिए और भी खास बन गया है और इस बार की कजरी तीज ने तो उनकी खुशी को कई गुना बढ़ा दिया। सोमवार को रकुल ने अपनी पहली कजरी तीज पति जैकी भगनानी और सास पूजा भगनानी के साथ धूमधाम से मनाई। इस मौके की कुछ खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सजधज कर किया तीज का स्वागतफोटोज में रकुल लाल रंग के सलवार-कमीज़ में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक तस्वीर में वे पति जैकी के साथ पूजा की थाली थामे खड़ी हैं, जबकि दूसरी में सास के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा, “आप सभी को तीज की ढेरों शुभकामनाएं। यह मेरी सास के साथ पहली तीज थी और अनुभव बेहद प्यारा रहा। चांद का इंतजार करते हुए चेहरे पर जो खुशी थी, वो वाकई खास थी।”
पड़ोसी से बने लाइफ पार्टनररकुल और जैकी की प्रेम कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों सालों तक पड़ोसी रहे, लेकिन मुलाकात कभी नहीं हुई। फिर आया कोविड-19 का दौर, जब बातचीत शुरू हुई और रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती से आगे बढ़ा। कुछ समय की डेटिंग के बाद 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद यह उनका पहला कजरी तीज सेलिब्रेशन था।
वर्कफ्रंटरकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। वे ‘दे दे प्यार दे 2’ में एक बार फिर आयशा खुराना के किरदार में नजर आएंगी। इस सीक्वल में अजय देवगन आशीष मेहरा की भूमिका निभाएंगे, जबकि आर. माधवन आयशा के पिता देव खुराना बनेंगे। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तब्बू, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद अहम भूमिकाओं में होंगे। साथ ही तमन्ना भाटिया और प्रकाश राज भी कैमियो में नजर आएंगे। फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।