राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले दिनों 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले को लेकर काफी चर्चा में रहे। अब अभिनेता जेल से बाहर आ चुके हैं और पहली बार उन्हें पब्लिकली देखा गया।
भतीजी की शादी और मीडिया के सामने खुलासातिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया इंटरव्यूज में चेक बाउंस केस और फिल्म इंडस्ट्री से मिली मदद पर बात की।
पैप्स के सामने किया मस्ती भरा प्रदर्शनमुंबई में शुक्रवार को आयोजित एक इवेंट में राजपाल यादव पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुए। इवेंट में जाने से पहले उन्होंने पैप्स के सामने मजेदार अंदाज में उछल-कूद की। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म 'भूल भुलैया' के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया, जिसमें ‘छोटा पंडित’ की भूमिका को दोबारा पेश किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चेक बाउंस केस की पूरी कहानीराजपाल यादव पर साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिए गए 5 करोड़ रुपये के लोन को न चुका पाने के चलते केस दर्ज हुआ। ब्याज और जुर्माने के साथ यह राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई। फरवरी के पहले सप्ताह में उन्होंने खुद को सरेंडर किया था, लेकिन 10 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई।
आगामी फिल्मों की तैयारीराजपाल यादव की व्यस्तता अब फिर से शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि कई बड़े कलाकारों जैसे सोनू सूद और अजय देवगन ने उनकी मदद के लिए फिल्में ऑफर की हैं। फिलहाल, वह अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें से एक 'भूत बंगला' है। इसके अलावा वह 'वेलकम टू द जंगल' में भी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं।