रजत बेदी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया है। अपने करियर में रजत कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं, जैसे कोई मिल गया, द हीरो और अन्य। लेकिन इन दिनों रजत और उनका परिवार भी सुर्खियों में हैं। खासकर उनकी बेटी वेरा को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। दरअसल, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की स्क्रीनिंग में वेरा के लुक को देखकर कई लोग उनकी तुलना करीना कपूर खान से करने लगे। इस पर रजत ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी।
रजत ने बताया, यह अचानक मिली अटेन्शन परिवार के लिए नया अनुभव है
रजत ने कहा कि ये अचानक मिला अटेन्शन उनके परिवार के लिए बिलकुल नया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी वेरा काफी सिंपल और सामान्य जीवन जीती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रजत ने बताया, “मेरा पूरा परिवार अब स्पॉटलाइट में आ गया है। केवल मैं ही नहीं, मेरे बच्चे भी शो और मेरे काम की वजह से एक्सपोज हो गए हैं। ये सब वायरल हो गया है और ये अनुभव वाकई में क्रेजी है।”
वेरा और करीना कपूर की तुलना पर रजत का बयानवेरा की तुलना करीना कपूर से होने पर रजत ने कहा, “वेरा खुश हैं क्योंकि यह अटेन्शन सिर्फ भारत से नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर है। अमेरिका, कनाडा, लंदन, दुबई और कई अन्य देशों से लोग कॉल कर रहे हैं। वेरा काफी सिंपल हैं और पहले कभी इस तरह का एक्सपोजर नहीं मिला। यह उनके लिए बिल्कुल नई अनुभव है और पहली बार वह अपने पापा के साथ रेड कार्पेट इवेंट में गई हैं।”
लाइमलाइट और बच्चों के एटीट्यूड पर रजत की रायरजत ने बच्चों के साथ इस अटेन्शन और पब्लिक लाइफ को लेकर कहा, “मैंने उनके साथ कभी सीधे इस बारे में बात नहीं की, लेकिन वे समझते हैं कि दूसरों के साथ हमेशा रिस्पेक्टफुल रहना जरूरी है। आपको कभी मेरे बच्चों में एटीट्यूड नहीं दिखेगा। यह सब उनके लिए एक नया अनुभव है।”
बेटा विवान और बॉलीवुड में नई शुरुआतरजत ने बताया कि उनके बच्चे भी अब शोबिज में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। उनका बेटा विवान, जिन्होंने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में आर्यन खान के साथ काम किया था, अब अगला कदम लेने के लिए तैयार हैं।
वेरा का भी इंडस्ट्री में कदम रखने का प्लानबेटे के बारे में रजत ने कहा, “मेरे बेटे की लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है, जल्द ही आप इसे देखेंगे।” जब बेटी वेरा के प्लान के बारे में पूछा गया, तो रजत ने कहा, “वह अब सोच रही हैं, पहले कभी ऐसा नहीं किया, लेकिन अब वह इस इंडस्ट्री में आने की इच्छा रखती हैं।”
इस तरह रजत बेदी ने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी वेरा का लाइमलाइट में आना और उनकी तुलना करीना कपूर से होना एक नया और रोमांचक अनुभव है, जिसे उनका परिवार बड़े उत्साह और गर्व के साथ एंजॉय कर रहा है।