प्रियंका ने दोस्त लारा दत्ता के साथ शेयर की Photo, आजमाया अनुष्का के ब्रांड का आउटफिट, देखें…

हाल ही प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी द मैट्रिक्स 4 का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें वे स्पेशल लुक में नजर आ रही थीं। प्रिंयका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे फैन्स के साथ अपनी हर गतिविधि को शेयर करती हैं। अब उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री लारा दत्ता व उनकी बेटी नजर आ रही हैं।

प्रियंका की लारा से यह मुलाकात लंदन में हुई। प्रियंका ने फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि 21 साल और गिनती.. दोस्ती जो किसी भी समय उठा सकती है और उसका सबसे चमकता सितारा. सायरा आप निश्चित रूप से अपनी मां की बेटी हैं। तुम्हें प्यार करते हैं। इन महिलाओं के लिए इतना प्यार और इतनी सारी यादें। आपको भी याद किया प्रदीप गुहा। प्रियंका और लारा अंदाज फिल्म में अक्षय कुमार के साथ थीं।


प्रियंका ने चाचा चौधरी कार्टून के प्रिंट वाले आउटफिट में शेयर की सेल्फी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अपना क्लोदिंग ब्रांड 'Nush' भी है। वे समय-समय पर सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन भी करती हैं। अब प्रिलयंका ने अनुष्का के इस ब्रांड के कपड़े को आजमाया है। प्रियंका ने नुश ब्रांड से ब्लैक एंड रेड कॉम्बीनेशन वाला कैजुअल आउटफिट पहना है। चाचा चौधरी कार्टून के प्रिंट वाले इस आउटफिट में अपनी सेल्फी शेयर कर उन्होंने लिखा कि आज की आउटफिट कर्टसी @nushbrand मेरे पसंदीदा #chachachoudhary @anushkasharma. अनुष्का ने भी प्रियंका की इस पोस्ट को शेयर कर उस पर हार्ट आई इमोजी डाला है।


इस फिल्म में काम किया था प्रियंका-अनुष्का ने

आपको बता दें कि प्रियंका का अपना ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड और रेस्तरां है। प्रियंका व अनुष्का एक-दूसरे के काम की सराहना भी करती रहती हैं। एनएच10 फिल्म के प्रमोशन में जब अनुष्का से उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तुरंत प्रियंका का नाम लिया था। दोनों ने साथ में फिल्म दिल धड़कने दो में काम भी किया है। प्रियंका फिलहाल लंदन में फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका को इंस्टाग्राम पर करोड़ो लोग फॉलो करते हैं। उनके 67.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने हाल ही में 27वें स्थान पर जगह बनाई थी। प्रियंका हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर (करीब 3 करोड़ रुपए) चार्ज करती हैं।